Ro no D15139/23

स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट और मनमाने बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल,

लाखे नगर बिजली दफ्तर में कन्हैया अग्रवाल का डेढ़ घंटे धरना*
अचानक 3 से 5बगुना बढ़े बिजली बिलों से त्रस्त उपभोक्ता पहुंचे दफ्तर, नहीं हुई सुनवाई तो बुलाया कांग्रेस महामंत्री को*
* *वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन; जांच पूरी होने तक नहीं कटेगी बिजली*
मुख्यमंत्री संभाल नहीं पा रहे अपना विभाग
जनता को परेशान हुई तो होगा मुख्यालय का घेराव

रायपुर । राजधानी के लाखे नगर स्थित बिजली कार्यालय में आज उस समय भारी जनआक्रोश देखने को मिला, जब स्मार्ट मीटर के माध्यम से आ रहे मनमाने और अत्यधिक बिजली बिलों से परेशान पचासों उपभोक्ता शिकायत लेकर पहुंचे । दफ्तर में किसी भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा सुनवाई न होने से नाराज उपभोक्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल को मौके पर सूचना देकर बुलवाया ।
उपभोक्ताओं की सुध लेने पहुंचे कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने जब मौके पर अधिकारियों की संवेदनहीनता देखी, तो वे आक्रोशित हो उठे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और पीड़ित उपभोक्ताओं के साथ बिजली ऑफिस के भीतर ही धरने पर बैठ गए। लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस धरने और विरोध प्रदर्शन के सामने आखिरकार बिजली विभाग के प्रबंधन को झुकना पड़ा ।
*वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया आश्वासन*
नाराजगी की स्थिति को देखते हुए विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कन्हैया अग्रवाल और उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि अचानक बिजली बिलों में हुई 3 गुना, 4 गुना और 5 गुना तक की अप्रत्याशित वृद्धि की पूरी जांच की जाएगी और गड़बड़ी पाए जाने पर बिलों में सुधार किया जाएगा । अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि जांच प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
*मुख्यमंत्री अपना विभाग नहीं संभाल पा रहे: कन्हैया
धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने राज्य सरकार और बिजली विभाग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा:
> “स्मार्ट मीटर के माध्यम से जनता की जेब पर जो डकैती डाली जा रही है, उसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री जी से अपना खुद का बिजली विभाग नहीं संभल रहा है। ‘अडानी के स्मार्ट मीटर’ आम जनता का खून चूस रहे हैं और उनके प्राण ले रहे हैं।”
>
अग्रवाल ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि आज तो यह सिर्फ एक दफ्तर का घेराव था, लेकिन अगर भविष्य में उपभोक्ताओं को इसी तरह प्रताड़ित किया गया या उनके बिलों में सुधार नहीं हुआ, तो सीधे बिजली विभाग के मुख्यालय का घेराव किया जाएगा ।
इस प्रदर्शन में कन्हैया अग्रवाल के साथ क्षेत्र के नागरिक ,बड़ी संख्या में पीड़ित बिजली उपभोक्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    पत्रिका जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026 में मुख्यमंत्री श्री साय ने उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित*   *नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक विजय में पुलिस जवानों के अदम्य साहस और…

    Read more

    स्वास्थ्य शिक्षक पदों पर पदोन्नति हेतु अंतिम चयन व प्रतीक्षा सूची जारी

      अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा स्वास्थ्य शिक्षक (हेल्थ एजुकेटर) और सेनेटोरियन-कम-हेल्थ एजुकेटर के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम चयन एवं अंतिम…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends