Ro no D15139/23

मंत्री रामविचार नेताम ने मखाना उत्पादन की प्रक्रिया का लिया जायजा, विस्तार पर दिया जोर

 

धमतरी, 02 जुलाई 2026/प्रदेश के के कृषि विकास एवं किसान कल्याण, आदिम जाति विकास, जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन तथा पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने अपने धमतरी प्रवास के दौरान ग्राम छाती पहुंचकर जिला प्रशासन तथा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के सहयोग से संचालित मखाना खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने खेत में पहुंचकर मखाना उत्पादन की पूरी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया और इसे किसानों, विशेषकर महिला स्व-सहायता समूहों के लिए आय बढ़ाने वाली संभावनाशील फसल बताया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि ग्राम छाती में महिला शैलपुत्री एवं नई किरण महिला स्व-सहायता समूह द्वारा लगभग 29 एकड़ क्षेत्र में मखाना की खेती की जा रही है। मंत्री श्री नेताम ने बीज रोपण, पौधों की देखरेख, फल तैयार होने तथा मखाना निकालने की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि मखाना की फसल लगभग 6 से 8 माह में तैयार होती है। इसके बाद जलाशय से फल निकालकर पारंपरिक विधि से प्रसंस्करण किया जाता है, जिससे तैयार मखाना प्राप्त होता है।
मंत्री श्री नेताम ने कहा कि मखाना की खेती किसानों के लिए आय के नए अवसर उपलब्ध करा सकती है। उन्होंने उत्पादन के साथ-साथ प्रसंस्करण, विपणन और महिला समूहों की भागीदारी को और मजबूत करने पर जोर देते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में जिले में लगभग 80 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना की खेती की जा रही है। वहीं नगरी विकासखंड में 100 एकड़ अतिरिक्त क्षेत्र में मखाना खेती की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए महिला स्व-सहायता समूहों एवं किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है, ताकि वैज्ञानिक पद्धति से उत्पादन बढ़ाया जा सके।
इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त श्री परदेशी सिद्धार्थ कोमल, संचालक कृषि श्री राहुल देव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरूद, उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू, उप संचालक पशुपालन श्री मरकाम, सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती गीता साहू, सहायक संचालक मछलीपालन श्री कमल कुमार, कृषि महाविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग

      सेक्टर-18 में 40 एकड़ में आकार लेगा राष्ट्रीय स्तर का शिक्षण संस्थान, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लीज अनुबंध और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी *छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने…

    Read more

    पिता के निधन के तीन माह से भी कम समय में बेटी को मिली अनुकंपा नियुक्ति” सीईओ  नाहटा ने सौंपा नियुक्ति आदेश

      धमतरी, 01 सितंबर 2026। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी सेवा शर्तों एवं शासन के प्रचलित निर्देशों के अनुरूप जिला पंचायत धमतरी ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार