Ro no D15139/23

ग्राहक संतुष्टि सर्वे में रांची एयरपोर्ट देश में तीसरे, देवघर आठवें स्थान पर

Ranchi and Deoghar Airport Ranking : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआइ) द्वारा जनवरी से जून 2026 के बीच कराये गये ग्राहक संतुष्टि सर्वे में झारखंड के दो एयरपोर्ट रांची और देवघर ने शानदार प्रदर्शन किया है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को देशभर में तीसरा और देवघर एयरपोर्ट को आठवां स्थान मिला है. वर्ष 2025 में रांची एयरपोर्ट पांचवें और देवघर एयरपोर्ट 9वें स्थान पर था. सर्वे में रांची एयरपोर्ट को 4.96 अंक मिले हैं. पिछली बार 4.95 अंक मिले थे. वहीं, देवघर एयरपोर्ट को 4.91 अंक मिले हैं, जबकि पिछले वर्ष 4.94 अंक मिले थे.

2024 के मुकाबले रांची एयरपोर्ट की रैंकिंग में सुधार

वर्ष 2024 में हुए सर्वे में दोनों एयरपोर्ट टॉप-30 में भी शामिल नहीं थे. सर्वे में वर्ष 2024 के दिसंबर में रांची एयरपोर्ट को 4.69 अंक और देवघर एयरपोर्ट को 4.30 अंक मिले थे. एएआइ हर साल दो बार सर्वे कराता है. इसमें उन एयरपोर्ट को शामिल किया जाता है, जहां सालाना 30 लाख से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है. इस बार देशभर के 63 एयरपोर्ट को सर्वे में शामिल किया गया. सर्वे सैंपलिंग पद्धति पर आधारित होता है. इस बार रांची एयरपोर्ट ने ग्वालियर, गया, कुल्लू मनाली, अयोध्या, हुबली, जम्मू, अगरतला, लेह व जबलपुर एयरपोर्ट को पीछे छोड़ दिया है.

उदयपुर व औरंगाबाद एयरपोर्ट पहले नंबर पर

उदयपुर और औरंगाबाद एयरपोर्ट ने 4.98-4.98 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया. दूसरे स्थान पर मदुरै व विजयवाड़ा (4.97 अंक), तीसरे स्थान पर भोपाल, वडोदरा, जामनगर व रांची एयरपोर्ट (4.96 अंक), चौथे स्थान पर ग्वालियर व गया (4.95 अंक), पांचवें स्थान पर कुल्लू मनाली और अयोध्या (4.94 अंक), छठे स्थान पर हुबली, जम्मू व अगरतला (4.93 अंक), सातवें स्थान पर लेह व जबलपुर (4.92 अंक), आठवें स्थान पर देवघर व राजमुंदरी (4.91 अंक), नौवें स्थान पर कोल्हापुर, बेलगावी, तूतीकोरिन, प्रयागराज व शिलांग (4.89 अंक) तथा 10वें स्थान पर बरेली, जोधपुर, आगरा व विशाखापट्टनम (4.88 अंक) एयरपोर्ट रहे.

  • Related Posts

    राज्यसभा पहुंचे नीतीश कुमार, पहले दिन क्या-क्या हुआ? उपराष्ट्रपति से भी की मुलाकात

    Nitish Kumar: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार मंगलवार को पहली बार राज्यसभा सांसद के रूप में संसद पहुंचे. उन्होंने मॉनसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही में…

    Read more

    चुनावी तैयारी में जुटी बीजेपी, 403 विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे सीएम योगी

    UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में बुधवार को प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं