Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से पूर्णिमा के हाथों में आया आर्थिक संबल, बढ़ा आत्मविश्वास

*नियमित सहायता से परिवार की जरूरतें पूरी करना हुआ आसान*

 

रायपुर, 5 अगस्त 2026/ गृहणी पूर्णिमा मानिकपुरी के लिए एक समय ऐसा भी था, जब घर की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करना आसान नहीं था। परिवार की सीमित आय में बच्चों की पढ़ाई, कॉपी-किताब, घरेलू सामान और अचानक होने वाले इलाज के खर्च की व्यवस्था करना कई बार मुश्किल हो जाता था। कबीरधाम जिले के ग्राम जीताटोला की रहने वाली पूर्णिमा ऐसे में उन्हें छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए भी परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन में एक नया बदलाव लेकर आया। योजना के तहत हर महीने सीधे बैंक खाते में मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि ने उन्हें आर्थिक संबल ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी दी है। अब तक उन्हें 29 किस्तों के माध्यम से कुल 29 हजार रुपये प्राप्त हो चुके हैं।

 

पूर्णिमा बताती हैं कि पहले बच्चों की पढ़ाई के लिए कॉपी-किताब खरीदना, घर का जरूरी सामान लाना या अचानक दवा की जरूरत पड़ने पर पैसों की चिंता सताने लगती थी। लेकिन अब हर महीने मिलने वाली राशि से ये सभी जरूरी काम समय पर हो जाते हैं। इससे परिवार का मासिक बजट भी संतुलित रहता है और आर्थिक दबाव काफी कम हो गया है। वे मुस्कुराते हुए कहती हैं कि अब मुझे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती। बच्चों की पढ़ाई हो, घर का जरूरी सामान हो या दवा का खर्चकृहर महीने मिलने वाली यह राशि मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ा सहारा बन गई है। सबसे बड़ी खुशी यह है कि अब मैं भी परिवार की जिम्मेदारियों में अपनी भागीदारी निभा पा रही हूं।

 

पूर्णिमा मानिकपुरी ने बताया कि इस योजना ने उन्हें केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दी, बल्कि अपने निर्णय स्वयं लेने का आत्मविश्वास भी दिया है। अब उनके पास अपनी जरूरतों और परिवार की आवश्यकताओं के लिए स्वयं की राशि रहती है। इससे उनका आत्मसम्मान बढ़ा है और वे बच्चों की छोटी-छोटी खुशियों को भी पूरा कर पा रही हैं। वे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन गई है। यह सहायता राशि हर महीने परिवार के लिए एक भरोसेमंद सहारा बनकर आती है और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    सोलर हाई मास्ट से रोशन हुए वनांचल के गांव, रात में बढ़ी सुरक्षा और सुविधा

    *नियद नेल्ला नार ग्रामों में उजाले से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिल रही बड़ी राहत*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की नियद नेल्ला नार (आपका अच्छा गांव) योजना…

    Read more

    प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 08 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत

      जगदलपुर 06 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिाकारा के द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा से 02 पीड़ित परिवारों हेतु चार-चार लाख रूपए के…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई