Ro no D15139/23

दक्षिण के तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए जगदलपुर से 356 तीर्थयात्रियों का जत्था हुआ रवाना

*सांसद श्री महेश कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर जत्था को रवाना*

*रायपुर, 18 नवंबर 2025/* धार्मिक आस्था और सरकारी संकल्प का अद्भुत संगम बस्तर के टाऊन हॉल में तब देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 356 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था दक्षिण भारत के पवित्र धामों एवं तीर्थ स्थलों के लिए रवाना हुआ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना ने जिले के इन बुजुर्गों के लिए तिरुपति, मदुरै और रामेश्वरम की वर्षों पुरानी कामना को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त किया है।
यात्रा की शुरुआत सोमवार को जगदलपुर के टाऊन हॉल परिसर से हुई। यहां उत्साह और भक्तिपूर्ण माहौल में सांसद श्री महेश कश्यप और महापौर श्री संजय पाण्डेय ने बसों को हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को विदाई दी। सांसद श्री कश्यप ने इस प्रयास को वरिष्ठों के प्रति सम्मान का द्योतकश् बताते हुए सभी के मंगलमय यात्रा की कामना की, जबकि महापौर श्री पाण्डेय ने इस पुनीत कार्य के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।
सोमवार को ये सभी 356 श्रद्धालु बसों के माध्यम से रायपुर के लिए रवाना हुए, जहां विश्राम के बाद उनकी वास्तविक आध्यात्मिक यात्रा का चरण शुरू हुई। मंगलवार दोपहर को, यह पूरा दल रायपुर से विशेष रेलगाड़ी द्वारा अपनी बहुप्रतीक्षित तीर्थयात्रा पर निकल पड़ा। तिरुपति के भगवान बालाजी, मदुरै की देवी मीनाक्षी और रामेश्वरम के भगवान रामनाथस्वामी के दर्शन की अभिलाषा लिए, यात्रियों के चेहरे पर खुशी और संतोष का भाव स्पष्ट नजर आ रहा था। बस्तर से शुरू हुई यह यात्रा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि छत्तीसगढ़ शासन की कल्याणकारी योजनाओं की सफलता को भी दर्शाती है।

  • Related Posts

    प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी 320.15 हेक्टेयर में फैला नंदनवन जंगल सफारी बना प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों का पसंदीदा केंद्र

      नंदनवन जंगल सफारी नवाँ रायपुर में पर्यटकों के लिए कई प्रकार की रोमांचक सफारी राइड्स उपलब्ध हैं, जिनमें शाकाहारी सफारी, टाइगर सफारी, भालू सफारी और लायन सफारी प्रमुख हैं।…

    Read more

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा ने नर हरा। वाटरफाल में आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । क्षेत्र में और बेहतर पर्यटन व्यवस्थाओ पर चर्चा की

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए