Ro no D15139/23

मितानिनों को सक्रिय करने के लिए वृहद चिंतन बैठक का किया गया आयोजन

राजनांदगांव 02 जुलाई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमका में गांव में स्वास्थ्य की देख-भाल के लिए मितानिनों को सक्रिय करने की दृष्टि से वृहद चिंतन बैठक का आयोजन किया गया। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमका में मितानिनों की बैठक लेकर स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि बैठक में वरिष्ठ नागरिक, किशोरी बालिका, नवजात शिशु, गर्भवती माता, शत प्रतिशत टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, हाई रिस्क गर्भवती माता की जांच, देखभाल एवं कुपोषण से सुपोषण की ओर अग्रसर होने के लिए पालक चौपाल एवं पोट्ठलईका कार्यक्रमों में सहभाग होने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं जानकारी दी गई। इसके क्रियान्वयन में अपने-अपने क्षेत्र में स्वप्रेरणा से कार्य करने का सुझाव दिया गया। जिससे सभी मितानिनों की सक्रियता एवं सहभागिता शतप्रतिशत बनी रहे। बैठक में बताया गया कि मितानिनों द्वारा सभी वर्गों के लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जा रहा है।
बैठक में ब्लाक कोऑर्डिनेटर, मितानिन प्रशिक्षकों एवं मितानिनों को बताया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना तथा बीमारी की देखभाल करना यह हमारा कर्तव्य है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग का अमला सहयोगी की भूमिका में सामने खड़ा रहेगा। प्रत्येक हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड शत प्रतिशत बनाने एवं नागरिकों का स्वास्थ्य देखभाल करने का संकल्प लिया गया। बैठक में सहायक जिला नोडल मितानिन कार्यक्रम श्री अनिल श्रीवास्तव, डीपीएम श्री संदीप ताम्रकार, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नंदकिशोर टंडन, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्री शेखर नागवंशी, श्री संतोषी देवांगन, प्रतिमा बेलकर, सरिता साहू, चित्ररेखा साहू , मीना देवदास , उमा वर्मा, संतोषी पाल, कमलेश्वरी, प्रेरक, कोऑर्डिनेटर तथा मितानिन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    धान के बीज उत्पादन में किसानों को मिलेगा 3500 से 3700 रूपए प्रति क्विंटल तक उपार्जन मूल्य

      – बीज उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आय, 15 अगस्त तक कराएं पंजीयन राजनांदगांव 03 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के प्रक्रिया केन्द्र राजनांदगांव…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए