Ro no D15139/23

जिले में बारिश होते ही खेती-किसानी के कार्य में आयी तेजी

कलेक्टर ने किसानों के लिए खाद-बीज के सतत आपूर्ति के निर्देश
– जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण
– जिले में खरीफ 2025 अंतर्गत 30269.4 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण, अब तक किसानों को 24652 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का किया गया वितरण
– जिले में 10661 क्विंटल बीज का भंडारण, किसानों को 9259.82 क्विंटल बीज का किया गया वितरण
राजनांदगांव 02 जुलाई 2025। जिले में बारिश होते ही खेती-किसानी के कार्य में तेजी आयी है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किसानों के लिए खाद-बीज के सतत आपूर्ति के निर्देश दिए है। जिले में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण है। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को सहकारी समितियों में खाद-बीज उपलब्धता की मानिटरिंग करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होना चाहिए और उन्हें समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव श्री प्रभात मिश्रा ने बताया कि जिले में खरीफ 2025 अंतर्गत 30269.4 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण किया गया है, जो कुल भंडारण का 60.27 प्रतिशत है। अब तक किसानों को 24652 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है। जिसमें यूरिया 8377 मीट्रिक टन, सुपर फास्ट 4107.6 मीट्रिक टन, डीएपी 2204.3 मीट्रिक टन, एनपीके 7772.7, पोटाश 2190.5 मीट्रिक टन है। किसानों को 5617.4 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जाना शेष है। जिसमें यूरिया 729 मीट्रिक टन, सुपर फास्ट 1829.3 मीट्रिक टन, डीएपी 559, एनपीके 1399.3 मीट्रिक टन, पोटाश 1100.9 मीट्रिक टन है। इसी तरह जिले में 10661 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है और किसानों को 9259.82 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है एवं 1401.18 क्विंटल बीज का वितरण शेष है। इसके तहत जिले में 10638.20 क्विंटल धान का भंडारण किया गया है और किसानों को 9247.38 क्विंटल धान का भंडारण किया गया है और 9247.38 क्विंटल धान का वितरण किया गया है एवं 1390.82 क्विंटल धान का वितरण शेष है।

  • Related Posts

    धान के बीज उत्पादन में किसानों को मिलेगा 3500 से 3700 रूपए प्रति क्विंटल तक उपार्जन मूल्य

      – बीज उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आय, 15 अगस्त तक कराएं पंजीयन राजनांदगांव 03 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के प्रक्रिया केन्द्र राजनांदगांव…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए