Ro no D15139/23

विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के तहत हितग्राहियों के लिए वृहद शिविर का हो रहा आयोजन

 
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कोरबा अनुविभाग स्तरीय वृहद पंजीकरण शिविर का किया शुभारंभ
सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार कर रही सरकार – डॉ. पवन सिंह
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा – महापौर
केंद्र सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाखों लोगों का जीवन हुआ बेहतर – श्री दिनेश नाग
शिविर में पीएम आवास, जॉब कार्ड एवं कृषि सामग्री का वितरण कर हितग्राहियों को किया लाभान्वित
आमजनों से शिविर का लाभ उठाने का किया गया आग्रह

कोरबा 18 जून 2026/  केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संचालित ‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के अंतर्गत कोरबा अनुविभाग स्तरीय तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का शुभारंभ  जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह के मुख्य आतिथ्य में निगम के पंडित जवाहरलाल नेहरू सभाकक्ष में हुआ। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बीजमोती कंवर, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा भारत माता की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वल कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए प्रशासन गांव-गांव और लोगों के बीच पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कर रहा है। सुशासन तिहार जैसे आयोजनों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण शिविर में पहुंचकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
महापौर श्रीमती  राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पिछड़े एवं जरूरतमंद वर्गों को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं,  प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कोरबा नगर निगम ने राष्ट्रीय स्तर पर 8वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश एवं जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राठिया ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करें, ताकि प्रधानमंत्री की जनहितकारी सोच और विकास की अवधारणा जन-जन तक पहुंच सके।
सीईओ श्री नाग ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संचालित हितग्राहीमूलक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिले में लाखों लोगों के पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से विभिन्न वर्गों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनका लाभ उठाने का आग्रह किया। साथ ही बताया कि पात्रता के अनुसार सभी योग्य हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
इस दौरान विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से आमजनों को लाभान्वित किया गया। पीएम आवास ग्रामीण अंतर्गत कोरबा व करतला ब्लॉक के हितग्राहियों को आवास की सांकेतिक चाबी व प्रमाण पत्र दिया गया। जिसमें कुरुडीह की श्रीमती शांति बाई, श्रीमती आशा बाई, चाकामार के श्री राम कुमार, श्री लखन लाल यादव, कथरीमाल के श्रीमती अनिता राजवाड़े, श्रीमती मंजू कंवर, श्री अमृत लाल कंवर शामिल है। पंचायत विभाग अंतर्गत श्री जवाहर, श्री अमित कुमार को जॉब कार्ड प्रदान किया गया। कृषि विभाग अंतर्गत खरमोरा के किसान श्री पाल सिंह कंवर, श्री जगमोहन सिंह कंवर और कोमल सिंह को अरहर बीज वितरित किया गया।
शिविर में कृषि, खाद्य, आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदन, पीएम सूर्यघर, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना सहित विभिन्न विभागों द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विशेष काउंटर लगाए गए है। जहां नए पंजीयन के साथ ही ग्रामीणों की समस्या का त्वरित निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की गई। षिविर के प्रथम दिन विभिन्न विभागों के अन्तर्गत योजनाओं से जुड़ने हेतु कुल 49 आवेदन प्राप्त हुए। जिसका पात्रता अनुसार निराकरण किया जा रहा है।
स्थानीय प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इस विशेष अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।

नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, दिलाई नशामुक्ति शपथ
शिविर में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारी कर्मचारियों एवं आमजनो को नशा से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए   नशामुक्ति की शपथ दिलाई गईं।

  • Related Posts

    आयुष्मान भारत और एबीडीएम योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित पीएम राहत और कार्ड ब्लॉकिंग पर दिया गया तकनीकी मार्गदर्शन

        जगदलपुर, 18 जून 2026/ स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान शाखा के अंतर्गत आज महारानी अस्पताल के शहीद गुंडाधुर सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।…

    Read more

    जनपद पंचायत दरभा में नरेगा और पीएम आवास योजना की सामाजिक अंकेक्षण संबधी हुई बैठक, पारदर्शिता और जवाबदेही पर रहा जोर

      जगदलपुर, 04 जून 2026/ विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता को गति देने के उद्देश्य से आज जनपद पंचायत दरभा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तोकापाल, श्री शंकर लाल सिन्हा की अध्यक्षता में…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग