Ro no D15139/23

धमतरी विकासखण्ड के संकुल समन्वयकों और प्राचार्यों की बैठक की गई आहूत

धमतरी 06 जनवरी 2025/ जिले में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा और उनका सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु आज डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में विकासखण्ड स्तर पर संकुल समन्वयकों और प्राचार्यों की बैठक आहूत की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बैठक में अर्द्धवार्षिक परीक्षा कक्षा पहली से 12 वीं तक शत्-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, मेरिट लिस्ट में संभावित विद्यार्थियों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही परीक्षा पे चर्चा की शालावार प्रविष्टि, अपार आईडी पूर्ण-अपूर्ण की जानकारी, एनएमएमएसई परीक्षा हेतु फॉर्म भरने की तैयारी, संकुल समन्वयकों द्वारा की जा रही स्कूलों की मॉनिटरिंग एवं विनोबा एप्प में प्रविष्टि, कक्षा पहली से पांचवीं तक एफएलएन अंतर्गत मिडलाइन सर्वे आंकलन, आगामी केन्द्रीयकृत परीक्षा पांचवीं एवं आठवीं हेतु संकुल स्तर पर कराए जा रहे आवश्यक तैयारी और तम्बाकू निषेध सर्टिफिकेट अपलोड किए गए स्कूलों की जानकारी इत्यादि की समीक्षा की गई।

गौरतलब है कि 7 जनवरी को विकासखण्ड कुरूद के तहत सेजेस कुरूद में सुबह 10.30 से दोपहर एक बजे तक और विकासखण्ड मगरलोड अंतर्गत सेजेस मगरलोड में दोपहर दो बजे से बैठक आयोजित की जाएगी। इसी तरह 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे से नगरी विकासखण्ड के तहत सेजेस नगरी में बैठक आहूत की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने उक्त बैठकों में संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    वीबी-जी रामजी के अभिसरण से शिक्षा अधोसंरचना होगी सुदृढ़ : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

    समेकित विद्यालय परिसर, पौधरोपण, प्रवेश अभियान और आदिवासी छात्रावासों के उन्नयन को दी प्राथमिकता   धमतरी, 18 जुलाई 2026/ जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़…

    Read more

    दिव्यांगता पर प्रतिभा की जीत: धमतरी के सत्यांशु बने स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026 टीम के मेडल विजेता अंतरराष्ट्रीय मंच पर धमतरी का गौरव बढ़ाने वाले सत्यांशु दीप को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दी बधाई

    स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर मेडल जीताकर जिले, प्रदेश और देश का बढ़ाया मान धमतरी, 18 जुलाई 2026/धमतरी जिले के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण