Ro no D15139/23

वेटलैण्ड मित्र हेतु इच्छुक व्यक्ति या संस्था 28 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

अम्बिकापुर 04 जुलाई 2025/  छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण के द्वारा राज्य के समस्त 2.25 हेक्टेयर के ऊपर के 11262 वेटलैण्ड का ग्राउण्ड ट्रुथिंग कर आर्द्रभूमि नियम के तहत संरक्षण एवं संवर्धन किया जाना है। इस हेतु भारत सरकार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की परिकल्पना को साकार रूप प्रदान करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित वेटलैण्ड्स के संरक्षण और संवर्धन हेतु एक नागरिक नेटवर्क-वेटलैण्ड मित्र तैयार किया जाना है। सरगुजा वनमण्डल अम्बिकापुर के वनमण्डलाधिकारी ने बताया कि इस हेतु सरगुजा जिले के इच्छुक ऐसे व्यक्ति/संस्था जो अपने आसपास के वेटलैण्ड के संरक्षण और प्रबंधन के लिए स्वेच्छा से स्वयं प्रतिबद्ध होकर और बिना किसी मानदेय के कार्य करने हेतु तैयार है वे अपना आवेदन उप वनमण्डलाधिकारी अम्बिकापुर श्रीमती जेनी ग्रेसी कुजूर के पास जमा करा सकता हैं।

उन्होंने बताया कि वेटलैण्ड मित्र हेतु आवेदन-पत्र एवं नियम शर्तें संबंधित अभिलेख विभागीय वेबसाईट www.cgforest.com & www.cgsbb.in से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 समय 04ः00 बजे तक है। अधिक जानकारी हेतु सरगुजा वनमण्डल के नोडल अधिकारी उप वनमण्डलाधिकारी श्रीमती जेनी ग्रेसी कुजूर (98268-39531) एवं छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड रायपुर के नोडल अधिकारी सहायक वन संरक्षक श्री समीर जोनाथन (99770-82820) से सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक

    *समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से हुईं सशक्त, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा संबल*   रायपुर, 26 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण…

    Read more

    जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत

    जीवामृत और वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम, कृषि विभाग के मार्गदर्शन से मिली नई दिशा   रायपुर, 26 जुलाई 2026/ कृषि विभाग द्वारा जैविक एवं…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच