Ro no D15139/23

जिले में 20 वें कलेक्टर के तौर पर अबिनाश मिश्रा ने किया पदभार ग्रहण

*2018 बैच के आई.ए.एस हैं श्री मिश्रा*

धमतरी 06 मार्च 2025/ जिले के 20 वें कलेक्टर के तौर पर 2018 बैच के आईएएस श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्टोरेट पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। बता दें कि श्री अबिनाश मिश्रा मूलतः उड़ीसा के बरगढ़ से हैं। 2 जुलाई 1992 को जन्मे श्री मिश्रा के माता-पिता दोनों शिक्षक हैं। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल में बीटेक किया, उसके बाद दिल्ली तैयारी के लिए चले गए और अपने चैथे प्रयास में यूपीएससी क्रैक किया। आॅल इंडिया रैंक में उन्होंने 65 वां स्थान प्राप्त किया। उनकी पहली जॉइनिंग 27 अगस्त 2018 को आईएएस के रूप में छत्तीसगढ़ में हुई। श्री मिश्रा दंतेवाड़ा में एसडीएम, रायपुर में जिला पंचायत सीईओ और नगर निगम रायपुर में आयुक्त के पद पर रहे। उन्हें धमतरी जिले का कलेक्टर बनाया गया है। ज्ञात हो कि निवर्तमान कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी को प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया है।

*शासकीय योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाना पहली प्राथमिकताः नवनियुक्त कलेक्टर श्री मिश्रा*

नवनियुक्त लेक्टर ने आज पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उपस्थित राजस्व अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने संक्षिप्त बैठक में सभी अधिकारियों को शासन की योजनाओं को आमजनों तक सफलतापूर्वक पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने अपने कार्यकाल में जिले में बेसिक एडमिनिस्ट्रेशन को बेहतर करते हुए शासकीय योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर जोर दिया। कलेक्टर ने सभी अधिकारी, कर्मचारियों को नियत समय पर कार्यालयों में उपस्थित रहकर शासकीय काम करने के सख्त निर्देश भी पहली ही बैठक में दिए।

  • Related Posts

    भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल — धमतरी जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 33 करोड़ से अधिक राशि

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि…

    Read more

    विशेष बच्चों के लिए गहन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 74 बच्चों की स्क्रीनिंग

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल नगरी में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार