Ro no D15139/23

आबकारी विभाग की कार्रवाई – 3.60 बल्क लीटर मध्यप्रदेश निर्मित विदेशी मदिरा गोवा, 10 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 50 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त

राजनांदगांव 23 अप्रैल 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं, परिवहनकर्ताओं एवं कोचियों के विरूद्ध लगातार धर-पकड़ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी उप निरीक्षक वृत्त डोंगरगढ़ श्री अनिल सिंह, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री लाल सिंह राजपूत व श्री भोजराज उइके के दल द्वारा डोंगरगढ़ के पलांदूर मोहारा क्षेत्र में देवानंद वर्मा के कब्जे से 3.600 बल्क लीटर मध्यप्रदेश निर्मित विदेशी मदिरा गोवा जप्त किया गया। आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा गया।
इसी प्रकार आबकारी उप निरीक्षक वृत्त राजनांदगांव ग्रामीण श्रीमती तुलेश्वरी देवांगन एवं मुख्य आरक्षक श्री मिलाप मण्डावी, श्री किशोरी कोर्राम, श्री दीपक सिन्हा के दल ने पथरा नवागांव नाला के पास अज्ञात 10 बल्क लीटर हाथ भ_ी कच्ची शराब, लगभग 50 किलोग्राम महुआ लाहन एवं निर्माण सामग्री आबकारी अधिनियम की धारा के तहत जप्त किया गया। अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी द्वारा सभी वृत्त प्रभारियों को होटल ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये है।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 27 जून को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे

    राजनांदगांव 26 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 27 जून 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 27 जून को…

    Read more

    एल-नीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए किसानों के लिए विशेष कृषि सलाह

      राजनांदगांव 26 जून 2026। कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने बताया कि एल-नीनो एक वैश्विक जलवायु घटना है, जिसमें प्रशांत महासागर के…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    PM MODI ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    PM MODI  ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे