Ro no D15139/23

राष्ट्रीय स्तरीय कौशल विकास कार्यशाला में शामिल होने के लिए जिले के 4 शिक्षकों का हुआ चयन

राजनांदगांव 23 अप्रैल 2025। भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्था पूणे (महाराष्ट्र) में  27 अप्रैल से 2 मई 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय 5 दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला में शामिल होने के लिए जिले के 4 शिक्षकों का चयन हुआ है। जिसमें पीएमश्री आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगांव के व्याख्याता श्री संदीप कुमार वर्मा, पीएमश्री आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगढ़ की श्रीमती पूजा भार्गव, पीएमश्री आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरिया के श्री निखिलेश जामुलकर, पीएमश्री सर्वेश्वरदास आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव से सुश्री लेखा साहू शामिल है। पीएमश्री के राज्य सहायक नोडल अधिकारी श्री आशीष गौतम के नेतृत्व में 132 व्याख्याताओं की टीम 25 अप्रैल 2025 को कार्यशाला में शामिल होने पूर्ण रवाना होंगे। कार्यशाला में भागीदारी के लिए न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह विद्यालय, जिले एवं प्रदेश के लिए भी सम्मान की बात है। जिले के व्याख्याता राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा एवं समर्पण के बल पर शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। पीएमश्री के राज्य सहायक नोडल अधिकारी श्री आशीष गौतम के नेतृत्व में 132 व्याख्याताओं की टीम 25 अप्रैल 2025 को पूणे में आयोजित कार्यशाला के लिए रवाना होगी।
उल्लेखनीय है कि कार्यशाला देशभर के चुने हुए विज्ञान शिक्षकों के लिए आयोजित की गई है। जिसका उद्देश्य शिक्षकों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को और अधिक सशक्त बनाना, शिक्षण विधियों में नवाचार लाना, विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें नवीनतम शैक्षणिक तकनीकों से अवगत कराना है। कार्यशाला के दौरान देश के प्रख्यात वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और विषय विशेषज्ञों द्वारा विज्ञान की विविध शाखाओं भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, गणित एवं भू विज्ञान पर गहन संवाद विशेषज्ञ व्याख्यान प्रायोगिक गतिविधियां और समूह कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागियों को न केवल विज्ञान विषयों की जटिल अवधारणाओं को सरल रूप में समझने की रणनीतियां सीखने का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें अनुसंधान कार्यों की आधुनिक प्रविधियों से भी रूबरू कराया जाएगा।

  • Related Posts

    जिले की 1698 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का हुआ नि:शुल्क सोनोग्राफी

    दूरभाष के माध्यम से प्रति सप्ताह ली जा रही स्वास्थ्य जानकारी*   राजनांदगांव 28 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के…

    Read more

    जिले में 6576 बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी टीका

    राजनांदगांव 28 जुलाई 2026। जिले में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से किशोरी बालिकाओं को सुरक्षित करने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends