Ro no D15139/23

अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर जप्त जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई जारी 33 प्रकरणों में 8 लाख रुपए से अधिक का अर्थदण्ड जमा

अम्बिकापुर 10 जून 2026/   जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित शीर्षक ’’बालू माफियाओं ने बदला मांड नदी का स्वरूप अंधाधुंध खनन से नदी सूखी, जगह-जगह बने जानलेवा गड्ढे, ग्रामीणों में आक्रोशष् की खबर पर खनिज अमला द्वारा 09 जून 2026 को जांच किया गया। जांच में सीतापुर क्षेत्र के केसमा, भिठुआ, राधापुर, मंगरैलगढ़, नवाटोली एवं प्रतापगढ़ क्षेत्रों में जांच के दौरान कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे 5 ट्रैक्टर वाहनों को जप्त किया गया। जप्त वाहनों को थाना सीतापुर की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। वहीं ग्राम राधापुर में स्वीकृत रेत के अस्थायी भंडारण के अनुज्ञा के अनुज्ञाप्तिधारी को नोटिस जारी किया गया। सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4) एवं एमएमडीआर की धारा 21(5) एवं 23 तथा छ.ग. खनिज (खनन, परिवहन तथा भंडारण) नियम 2009 के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।

खनिज अधिकारी श्री अनिल कुमार साहू ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के  33 वाहनों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए 33 प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4) एवं एमएमडीआर की धारा 21(5) एवं 23 के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 8 लाख 6 हजार 608 रुपये का अर्थदंड जमा कराया गया है। उन्होंने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशानुसार जिले में स्वीकृत एवं सचालित रेत उत्खनिपट्टा क्षेत्र में खनिज रेत का उत्खनन 10 जून से 15 अक्टूबर तक पूर्णतः बन्द रहेगा। जिसकी सूचना सबंधित पट्टेदार को दी जा चुकी हैं। उक्त अवधि में जिला अंतर्गत स्वीकृत 05 रेत भण्डारण अनुज्ञा प्राप्त स्थलों के माध्यम से रेत की अपूर्ति की जाएगी।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत साहू बने बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता

    *- 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*   राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री…

    Read more

    दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”

    31 स्कूली बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पहल से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं   धमतरी, 10 जुलाई 2026/- राज्य शासन की मंशानुरूप…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध