Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन ने बदल दी पुटुकेला गांव की तस्वीर 60 ज्ञड दूर वनांचल गांव में आज हर घर में नल का शुद्ध पानी

जशपुरनगर 10  जून 2026/ जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 60-70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पुटुकेला एक वनांचल क्षेत्र है, जो चारों ओर से घने जंगलों से घिरा हुआ है। भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्राम में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं विकसित किया गया है। ग्राम में स्थापित 4 उच्च स्तरीय जलागारों के माध्यम से 134 फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन द्वारा सभी परिवारों को नियमित रूप से शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।        पाइप लाइन नेटवर्क के जरिए घर-घर नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को अब पानी के लिए दूरस्थ स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन से पूर्व ग्रामवासी पेयजल के लिए मुख्यतः कुओं तथा अन्य पारंपरिक जल स्रोतों पर निर्भर थे। महिलाओं और बच्चों को प्रतिदिन पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और श्रम दोनों की अधिक खपत होती थी। गर्मी के मौसम में जल स्रोतों में पानी की कमी हो जाती थी, जबकि वर्षा ऋतु में जल की गुणवत्ता प्रभावित होने से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती बन जाता था। इसके कारण जलजनित बीमारियों की आशंका भी बनी रहती थी।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्थापित जल प्रदाय व्यवस्था से ग्राम पुटुकेला में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। अब सभी परिवारों को घर पर ही नल के माध्यम से नियमित रूप से शुद्ध पेयजल प्राप्त हो रहा है। इससे महिलाओं और बच्चों के समय एवं श्रम की बचत हुई है। बच्चे नियमित रूप से विद्यालय जा पा रहे हैं तथा महिलाएं घरेलू कार्यों के साथ-साथ आजीविका संबंधी गतिविधियों में भी अधिक समय दे पा रही हैं।            शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता से ग्रामीणों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार आया है तथा जलजनित बीमारियों में कमी आई है।
ग्रामवासियों का जीवन अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और खुशहाल हुआ है। जल जीवन मिशन के निर्धारित मानकों के अनुरूप ग्राम के सभी परिवारों को नल के माध्यम से नियमित पेयजल उपलब्ध कराए जाने के फलस्वरूप लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम पुटुकेला का घर जल प्रमाणीकरण भी पूर्ण किया जा चुका है। ग्राम पुटुकेला के निवासी जल जीवन मिशन से अत्यंत संतुष्ट हैं और उनका मानना है कि इस योजना ने उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण सकारात्मक परिवर्तन लाया है। इससे ग्रामीणों को नियमित रूप से शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर, स्वास्थ्य तथा दैनिक गतिविधियों में उल्लेखनीय सुधार आया है।

  • Related Posts

    धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा: औषधीय खेती से महिलाओं की आर्थिक क्रांति अनुपयोगी भूमि पर उगी समृद्धि की नई फसल, 150 एकड़ की सफलता के बाद अब 500 एकड़ विस्तार का लक्ष्य

    धमतरी 20 जुलाई 2026/- “जहां कभी अनुपयोगी भूमि थी, वहां आज औषधीय पौधों की हरियाली लहरा रही है। जहां महिलाएं केवल पारंपरिक खेती तक सीमित थीं, वहीं आज वे लाखों…

    Read more

    75 वर्ष की उम्र, युवा सा जज़्बा: वैज्ञानिक पशुपालन से मिसाल बने ग्राम सिलघट के श्री धनऊ (भजनाहा) सोनकर नियमित कृत्रिम गर्भाधान, समय पर टीकाकरण और नस्ल सुधार को बनाया जीवन का हिस्सा

      धमतरी, 20 जुलाई 2026/ अक्सर यह माना जाता है कि बढ़ती उम्र के साथ कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है, लेकिन धमतरी जिले के ग्राम सिलघट निवासी…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात