Ro no D15139/23

गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने कृषि विभाग द्वारा की गई कार्रवाई

अम्बिकापुर 25 अगस्त 2025/  कृषकों की ओर से प्राप्त शिकायत के आधार पर, जिला स्तरीय संयुक्त टीम (कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग) द्वारा खरसिया रोड स्थित मेसर्स शंकर ट्रेडिंग कंपनी के परिसर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परिसर में “यूरिया नहीं है“ की सूचना चस्पा की गई थी जबकि भौतिक रूप से परिसर में 37 बोरी यूरिया का भंडारण उपलब्ध पाया गया। प्रदर्शित सूचना और वास्तविक भंडारण के मध्य अंतर पाए जाने के कारण, नियमानुसार कार्यवाही करते हुए संबंधित फर्म को नोटिस जारी किया गया तथा उक्त यूरिया के विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुए उसे सील कर कंपनी के प्रोपराइटर श्री अभिषेक अग्रवाल को अभीरक्षा हेतु सुपुर्द किया गया।

उक्त कार्रवाई के दौरान श्री पी. एस. दीवान, उप संचालक कृषि,श्री अम्ब्रोस टोप्पो, अनुविभागीय कृषि अधिकारी,श्री अभिषेक झा, सहायक संचालक कृषि,श्री उमेश्वर सिंह बाज तहसीलदार,श्री जे. आलम, उर्वरक निरीक्षक उपस्थित थे।जिला प्रशासन कृषकों को गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है, तथा इस प्रकार की अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास आयोजन 20 अगस्त को घुनघुटा बांध में नागरिकों से आपदा प्रबंधन की तैयारियों में सहयोग की अपील

      अम्बिकापुर 19 अगस्त 2026/   छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन से किसानों को मिल रहा लाभ निःशुल्क मक्का बीज एवं कृषि विभाग के मार्गदर्शन से रमेश रजवाड़े ने 2 एकड़ में की मक्का की खेती

      अम्बिकापुर 19 अगस्त 2026/   राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन अंतर्गत मोटा अनाज योजना के माध्यम से जिले के किसानों को फसल उत्पादन के लिए आवश्यक सहयोग, गुणवत्तापूर्ण बीज…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ