Ro no D15139/23

रायगढ़ के पटेलपाली में बनेगी आदर्श मंडी

*कृषि मंत्री द्वय श्री नेताम और वित्त मंत्री श्री चौधरी ने मंडी के उन्नयन कार्य का किया भूमिपूजन*

रायपुर, 14 जनवरी 2025/ रायगढ़ के पटेलपाली में किसानों की सुविधा के लिए आदर्श मंडी बनेगी। यह मंडी हाईटेक होगी। इस मंडी में थोक सब्जी व फल के विक्रय के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम और वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज पटेलपाली में मंडी के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया। इस मंडी के उन्नयन के लिए 4 करोड़ 87 लाख रुपए स्वीकृत की गई है। कार्यक्रम में सांसद द्वयश्री राधेश्याम राठिया एवं श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित थे।

शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कहा कि आज छेरछेरा के पर्व पर हम किसानों को समर्पित इस सब्जी मंडी के उन्नयन कार्य का भूमि पूजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सब्जी मंडी के उन्नयन का कार्य प्रदेश के वित्त मंत्री व रायगढ़ के विधायक श्री ओ.पी. चौधरी के अनुशंसा पर किया गया है। इस मंडी के बनने से किसानों को यहां उन्नत सुविधा मिलेगी तथा यहां किसानों के व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर कहा कि यहां जल्द ही सड़क निर्माण किया जाएगा।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी नेें कहा कि पटेलपाली सब्जी और फल मंडी को आदर्श मंडी के रूप में विकसित करने के लिए करीब 5 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न कार्य यहां पर किए जाएंगे। इसके सारी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात टेंडर की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है। अब भूमिपूजन के बाद यहां निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मंडी इस अंचल के हजारों किसानों उम्मीदों और सपनों का प्रतीक होगा। अतरू इसका निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूरा किया जाए।

इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि एवं समस्त थोक फल सब्जी व्यापारी सहित अंचल के कृषक गण उपस्थित रहे।

*मॉडल मंडी में होंगी ये सुविधाएं*

पटेलपाली मंडी को मॉडर्न हाईटेक मंडी के रूप में विकसित किया जा रहा है। मंडी 17.12 एकड़ क्षेत्रफल में स्थित है। पटेल पाली मंडी के लिए स्वीकृत कार्यों में 07 छायादार चबुतरा का मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य किया जायेगा। परिसर में निर्मित सी.सी.रोड की मरम्मत, वाहनों की पार्किंग का निर्माण, स्ट्रीट लाईट एवं हाई मास्क लाईट की मरम्मत, मेन गेट, चेक पोस्ट स्थापित करने के साथ काऊ केचर, बूम बेरियर और परिसर में सीसी टीवी कैमरा लगाने का कार्य व कम्प्यूटर सेट, तड़ित चालक लगाने का काम होगा। यहां 100 टन का धरमकांटा कम्प्यूटर सेट व अन्य जरूरी उपकरणों की व्यवस्था आदि की जाएगी।

  • Related Posts

    नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन

    मुख्यमंत्री निवास नया रायपुर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ का पहला लोकपर्व हरेली*   *खेती-किसानी, लोक परंपराओं और ग्रामीण जीवन की दिखेगी जीवंत झलक*   *गेड़ी, पारंपरिक…

    Read more

    श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों को मिली सफलता

    बिलासपुर में 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के लिए 5 एकड़ भूमि की स्वीकृति*   रायपुर, 11 अगस्त 2026/ प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल