Ro no D15139/23

अपर मुख्य सचिव  मनोज पिंगुआ का सरगुजा जिला प्रवास ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में जनगणना कार्य का किया निरीक्षण, सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वेक्षण के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 08 मई 2026/  अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग  मनोज पिंगुआ आज शुक्रवार को सरगुजा जिला प्रवास पर रहे। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र में ईरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 25, रामानुज वार्ड क्रमांक 33 तथा ग्रामीण क्षेत्र में चठीरमा पहुंचकर उन्होंने प्रगणकों द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य की जानकारी ली तथा घर-घर जाकर किए जा रहे मकान सूचीकरण की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने प्रगणकों द्वारा तैयार नक्शों का अवलोकन करते हुए कहा कि सटीक नक्शा तैयार कर जनगणना कार्य करें। उन्होंने अब तक की प्रगति की जानकारी ली।  उन्होंने निर्देश दिए सभी जानकारी नागरिकों की सहमति से सटीक रूप से दर्ज की जाए। उन्होंने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रगणकों को नागरिकों से विनम्र संवाद स्थापित करने, गोपनीयता बनाए रखने तथा प्रत्येक जानकारी को सावधानीपूर्वक दर्ज करने कहा । साथ ही उन्होंने प्रगणकों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों को जानकारी अवश्य दें कि अनाधिकृत व्यक्ति को किसी प्रकार की जानकारी या ओटीपी ना दिया जाए।

श्री पिंगुआ ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं और नीतियों की आधारशिला है। सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सही दिशा प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक परिवार एवं मकान की सही जानकारी दर्ज करना अत्यंत आवश्यक है।

इस दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, नगर निगम आयुक्त श्री डी एन कश्यप सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    15 अगस्त को धमतरी जिले में शुष्क दिवस सभी मदिरा दुकानें, बार एवं मद्य भाण्डागार रहेंगे बंद

      धमतरी, 8 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को धमतरी जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा…

    Read more

    नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को 2.25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली राहत रायपुर, 8 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के प्रभावी…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन