Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवदंपत्तियों ने लिए सात फेरे, लूण्ड्रा विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

अम्बिकापुर 08 मई 2026/  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के लमगांव स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 45 नवविवाहित जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज उपस्थित रहे। विधायक श्री मिंज ने सभी नवदंपत्तियों को शुभाशीष देते हुए उनके सुखमय एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की गरिमा हैं और शासन बेटियों के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र एवं उपहार सामग्री प्रदान की गई। योजना अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपए की सहायता राशि भी वितरित की गई। विवाह समारोह में ढोल-नगाड़ों, लोकगीतों एवं फूलों की वर्षा के बीच उत्सवी माहौल बना रहा। वर-वधू एवं उनके परिजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, श्रीमती कृष्णा पावले, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कंचन जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष श्री सतीश कुमार जायसवाल, जनपद सदस्य श्री पातर साय, सरपंच श्री प्रेमप्रकाश तिर्की, श्री दिलीप प्रजापति, श्री राहुल चोपड़ा, श्री अभिषेक पावले, उपसरपंच श्री मनोज नायक, श्री साजन एक्का, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जे.आर. प्रधान, परियोजना अधिकारी श्रीमती रजनी कुजुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रुपिका लॉरेंस सम्मानित

          रायपुर। इंडिया टुडे न्यूज़ द्वारा आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सालेम इंग्लिश स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रुपिका…

    Read more

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta