Ro no D15139/23

राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निपटान के निर्देश अपर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली बैठक

अम्बिकापुर 26 मई 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने आज जिला कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में सर्व एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

अपर कलेक्टर श्री नायक ने कहा कि आम नागरिकों को समय पर राहत मिले, इसके लिए सभी राजस्व अधिकारी सीमांकन, डायवर्सन, विवादित एवं अविवादित नामांतरण, बंटवारा, वृक्ष कटाई, भूमि आबंटन, जाति, निवास एवं आय प्रमाण-पत्र, भू-अर्जन मुआवजा भुगतान, भू-राजस्व वसूली जैसे प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें।
उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक क्षेत्र के राजस्व अधिकारी अपने अधीनस्थ पटवारियों को लक्ष्य देकर फौती, सीमांकन और बंटवारे के प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करें। सभी अधिकारी कार्यालयीन समय का कड़ाई से पालन करें और आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें।
श्री नायक ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के शीघ्र समाधान से लोगों को न केवल त्वरित न्याय मिलेगा बल्कि शासन की योजनाओं का लाभ भी सही समय पर मिल सकेगा। उन्होंने राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों को सुधारने और जरूरी सुधार कार्यों में तत्परता बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री श्री रामसिंह ठाकुर अमृतलाल ध्रुव उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार