Ro no D15139/23

अपर कलेक्टर ने नीट-2026 परीक्षा की तैयारी के संबंध में केन्द्राध्यक्षों की बैठक ली

राजनांदगांव 29 अप्रैल 2026(IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट-2026 परीक्षा की तैयारी के संबंध में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में केन्द्राध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में नीट-2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी केन्द्राध्यक्ष को एनटीए के नियमों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि जिले में नीट-2026 परीक्षा के लिए कुल 6 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। परीक्षा में कुल 1897 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है तथा परीक्षा की पारदर्शिता, शुचिता एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। एनटीए के निर्देशानुसार परीक्षा दिवस 2 एवं 3 मई 2026 को सभी परीक्षा केंद्रों में अबाधित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस एवं फायर सर्विसेस को अलर्ट पर रखा गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों हेतु व्हीलचेयर तथा उनके अनुकूल व्यवस्थाएं भी सभी केंद्रों में उपलब्ध कराई गई हैं। परीक्षा अवधि के दौरान डीएलसीसी सदस्यों द्वारा केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा, परंतु परीक्षा कक्ष में प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केंद्र परिसर में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। केंद्रों पर फ्रिस्किंग, रजिस्ट्रेशन, प्रवेश पत्र एवं बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया अधिकृत एजेंसियों द्वारा की जाएगी। सभी केंद्रों में मोबाइल जैमर भी स्थापित किए जाएंगे।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स