Ro no D15139/23

आबकारी विभाग की कार्रवाई, 243 बल्क लीटर मध्यप्रदेश निर्मित विदेशी मदिरा व्हिस्की जप्त

राजनांदगांव 29 अप्रैल 2026(IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मध्यप्रदेश की अवैध मदिरा जप्त की गई है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर बिना सर्च वारंट के थाना डोंगरगढ़ ग्राम मुसराकला निवासी भिखारी निषाद के ग्राम कातलवाही नाला किनारे बाड़ी स्थित मकान में जांच की गई। जांच के दौरान 264 नग बोतल बॉम्बे व्हिस्की प्रत्येक में 750 एमएल तथा 250 नग पाव गोवा व्हिस्की प्रत्येक में 180 एमएल कुल मात्रा 243 लीटर तथा 200 नग खाली बोतल मध्यप्रदेश का लेबल लगा, 500 पाव की खाली बोतल छत्तीसगढ़ का लेबल लगा, 220 नग ढक्कन टूटे हुए मध्यप्रदेश का लेबल लगा तथा 715 नग साबुत ढक्कन छत्तीसगढ़ का लेबल लगा मौके से बरामद कर जप्त किया गया। घटना स्थल से जांच के दौरान थाना डोंगरगढ़ ग्राम छीपा निवासी आरोपी चंद्रकांत सेन उर्फ सोनू को मकान से भागते देखा गया। आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम किया गया है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री अनिल सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक श्री दिलीप प्रजापति, मुख्य आरक्षक श्री लाल सिंह राजपूत व श्री ओमप्रकाश सिन्हा शामिल थे।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स