Ro no D15139/23

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध रेत और मिट्टी ईंट परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

*बलरामपुर में 6 वाहन जब्त, खनिज विभाग और संयुक्त टीम की लगातार निगरानी जारी*

रायपुर , 18 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

प्रदेश में खनिज संपदा के संरक्षण एवं अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले में खनिज विभाग एवं संयुक्त टीम ने अवैध रेत और मिट्टी ईंट परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई के बाद अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

जानकारी के अनुसार विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम गोपालपुर एवं कर्रा क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे 4 वाहन तथा मिट्टी ईंट परिवहन में लगे 2 वाहनों को पकड़ा गया। जांच के दौरान वाहन चालकों द्वारा आवश्यक दस्तावेज एवं वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सभी वाहनों को जब्त कर राजपुर थाना के सुपुर्द किया गया।

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोपालपुर क्षेत्र में एक रेत वाहन एवं एक मिट्टी ईंट वाहन अवैध परिवहन करते पाए गए, वहीं ग्राम कर्रा क्षेत्र में तीन रेत वाहन और एक मिट्टी ईंट वाहन बिना वैध अनुमति संचालित हो रहे थे। संयुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जब्त किया।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। शासन के निर्देशानुसार खनिज संपदा के संरक्षण के लिए संयुक्त रूप से मॉनिटरिंग और जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने ली समीक्षा बैठक अनुसूचित जनजातियों हेतु संवैधानिक सुरक्षा उपायों तथा कल्याण एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

     पहुंचविहीन क्षेत्रों में जनजाति समुदायों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना शासन की प्राथमिकता, विभाग अपनी जिम्मेदारी का गम्भीरतापूर्वक निर्वहन करें- डॉ आशा लकड़ा अम्बिकापुर 01 जुलाई 2026/  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की…

    Read more

    जनदर्शन में मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश ग्राम पंचायत परसोंडी, लखनपुर में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद, जनसेवा और विकास के संकल्प को दोहराया

      अम्बिकापुर 01 जुलाई 2026/   पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी पहुंचकर ग्रामीणजनों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन