Ro no D15139/23

प्रशासन की त्वरित पहल से ओरंगा में दूर हुआ जल संकट, 100 से अधिक ग्रामीणों को मिला स्वच्छ पेयजल

*भीषण गर्मी में बोर खनन बना ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम, दूरस्थ बसाहटों में लौटी सामान्य स्थिति*

 

रायपुर , 18 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत ओरंगा में प्रशासन की त्वरित और संवेदनशील पहल से जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। भीषण गर्मी और सूखते जल स्रोतों के बीच पेयजल की गंभीर समस्या का सामना कर रहे गांव के दूरस्थ बसाहटों में अब बोर खनन कार्य के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पहल से 100 से अधिक ग्रामीण सीधे लाभान्वित हो रहे हैं।

 

बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत ओरंगा के सेमरखोंचा, कोरहटीपारा, भागीडीहपारा और तुमवापारा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से पेयजल संकट गहराने लगा था। ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को सुबह से ही कई किलोमीटर दूर तक पानी की तलाश में भटकना पड़ रहा था। जल स्रोतों के सूख जाने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था और लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

 

ग्रामीणों की समस्या प्रशासन तक पहुंचते ही अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। प्राथमिकता के आधार पर बोर खनन कार्य प्रारंभ कराया गया, जिसके बाद प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध होना शुरू हो गया। घरों के समीप स्वच्छ पानी मिलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है और अब लोगों को पानी के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में भटकना नहीं पड़ रहा है।

 

जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि बोर खनन कार्य से सेमरखोंचा, कोडाकूपारा, कोरहट्टीपारा और उत्तरपारा सहित विभिन्न बसाहटों के लगभग 100 से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।

 

गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर की गई पहल से उनकी बड़ी समस्या का समाधान हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब गांव में सामान्य स्थिति लौट आई है और लोगों को स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो रहा है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने ली समीक्षा बैठक अनुसूचित जनजातियों हेतु संवैधानिक सुरक्षा उपायों तथा कल्याण एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

     पहुंचविहीन क्षेत्रों में जनजाति समुदायों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना शासन की प्राथमिकता, विभाग अपनी जिम्मेदारी का गम्भीरतापूर्वक निर्वहन करें- डॉ आशा लकड़ा अम्बिकापुर 01 जुलाई 2026/  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की…

    Read more

    जनदर्शन में मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश ग्राम पंचायत परसोंडी, लखनपुर में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद, जनसेवा और विकास के संकल्प को दोहराया

      अम्बिकापुर 01 जुलाई 2026/   पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी पहुंचकर ग्रामीणजनों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन