Ro no D15139/23

शिव महापुराण में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु प्रशासन ने किए पूर्ण इंतेज़ाम

प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाये गए 03 कंट्रोल रूम, दूरभाष नम्बर किये गए जारी
जशपुरनगर 21 मार्च 2025/जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के मयाली में 21 से 27 मार्च तक आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जहां श्रद्धालुओं एवं जनमानस की सुरक्षा हेतु सभी इंतेज़ाम किये गए हैं। जिसके तहत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम नम्बर जारी किए गए हैं साथ ही 3 कंट्रोल रूम स्थापित किये गए हैं। जिसमें कंट्रोल रूम कुनकुरी 24 घंटे सेवा में उपलब्ध रहेगा। जिसका दूरभाष नम्बर 07764296765 है। वहीं कंट्रोल रूम पुलिस लाइन जशपुरनगर प्रातः 6 बजे से सांय 6 बजे तक सेवा में रहेंगे। जिसका दूरभाष नम्बर 9479193699 है। एक कंट्रोल रूम मयाली में शिव महापुराण कथा पंडाल स्थल के निकट बनाया गया है। जहां प्रातः 6 बजे से सांय 6 बजे तक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। तीनों कंट्रोल रूम कार्यक्रम समाप्ति तक कार्यरत रहेंगे, इसके लिए अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी भी कंट्रोल रूम में लगाई गई है।
श्रद्धालुओं के लिए अस्थाई अस्पताल की है व्यवस्था
कार्यक्रम स्थल में श्रद्धालुओं के लिए सभी ज़रूरी इंतज़ाम किये गए हैं। जिसके तहत कार्यक्रम स्थल के निकट अस्थाई अस्पताल का निर्माण किया गया है। जहां पर स्वास्थ्य कर्मिंयों की ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी आपात स्थिति के लिए अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं की गईं हैं। इसके अतिरिक्त 05 खोया पाया केंद्र, 10 सार्वजनिक पार्किंग स्थल, 03 व्हीआईपी पार्किंग स्थल बनाये गए हैं। रायगढ़, रांची, जशपुर की ओर से बसों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेलीपेड के निकट बसों का स्टॉप एवं 05 सार्वजनिक पार्किंग स्थल बनाया गया है। वहीं अम्बिकापुर, बगीचा की ओर से बसों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आयोजन स्थल के निकट बस स्टॉप एवं 05 सार्वजनिक पार्किंग स्थल बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल के पास 140 यूनिट अस्थाई शौंचालयों का निर्माण किया गया है। किसी भी आपात स्थिति से बचाव के लिए सुरक्षा एवं बचाव प्रणाली के साथ पुलिस बलों की ड्यूटी भी लगाई है। मोबाइल मेडिकल यूनिट भी स्थापित किया गया है।
 कार पार्किंग स्थल एवं बस स्टॉप से लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए स्थानीय स्तर पर छोटे ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उनका किराया भी प्रति व्यक्ति 10 रुपये नियत किया गया है। सभी ऑटो चालकों को अधिक किराया ना वसूल करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। परिवहन की उचित व्यवस्था हेतु परिवहन विभाग द्वारा केंद्र भी स्थापित किया गया है। सभी स्थानों पर व्यवस्था निर्माण हेतु पुलिस के जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
  • Related Posts

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु नियमित बैठकें, वसूली पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    जशपुरनगर 16 अप्रैल 2026/ कुछ परियोजनाओं के द्वारा कमीशन हेतु अनैतिक मांग एवं दबाव बनाए जाने संबंधी शिकायत पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता…

    Read more

    राजस्व पखवाड़ा 2026रू पत्थलगांव तहसील में 184 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

    नामांतरण, जाति प्रमाण पत्र और सीमांकन मामलों के निराकरण में आई तेजी राजस्व शिविरों से आमजनों को मिली राहत जशपुरनगर 16 अप्रैल 2026/ लोगों की राजस्व संबंधी विभिन्न समस्याओं के निराकरण…

    Read more

    NATIONAL

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान

    सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, विजय-बीजेंद्र को भी राज्यपाल ने दिलाई डिप्टी सीएम की शपथ

    सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, विजय-बीजेंद्र को भी राज्यपाल ने दिलाई डिप्टी सीएम की शपथ