Ro no D15139/23

अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

*चैन माउंटेन मशीन और हाईवा जब्त*

 

रायपुर, 10 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप और महासमुंद कलेक्टर श्री विनय लंगेह के कड़े निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों में संलिप्त एक भारी-भरकम चौन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन को जब्त किया है।

 

*टोल-फ्री नंबर पर मिली शिकायत के बाद एक्शन*

 

खनिज विभाग को टोल-फ्री नंबर के माध्यम से सूचना मिली थी कि बसना और सरायपाली क्षेत्रों में धड़ल्ले से रेत का अवैध परिवहन और भंडारण किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभागीय टीम ने तत्काल छापेमारी की।

 

*23 हाईवा रेत का अवैध स्टॉक*

 

ग्राम खेमड़ा (बसना) स्थित एक फ्लाई ऐश ब्रिक्स (ईंट) निर्माण इकाई में जांच के दौरान लगभग 23 हाईवा रेत का अवैध भंडारण पाया गया। मौके पर की गई शुरुआती जांच के बाद संबंधित भंडारणकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही रेत के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए खनिज कार्यालय में तलब किया गया है।

 

*जोंक नदी में रंगे हाथों पकड़े गए माफिया*

 

खनिज विभाग की टीम ने ग्राम लिलेशर और बोईरलामी क्षेत्र में औचक निरीक्षण (सरप्राइज इंस्पेक्शन) किया। इस दौरान बोईरलामी के पास बहने वाली जोंक नदी के भीतर अवैध रूप से खनिज का उत्खनन करते हुए एक चौन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन को रंगे हाथों पकड़ा गया। विभाग ने दोनों वाहनों को तुरंत जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए तेन्दुकोना पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया है।

 

*छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत होगी कार्रवाई*

 

खनिज अधिकारी श्री फागुलाल नागेश ने बताया कि पकड़े गए मामलों में श्छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015श् के कड़े प्रावधानों के तहत नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए यह विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

*प्रशासन का संकल्प*

 

खनिज विभाग की इस मुस्तैदी से साफ है कि जिला प्रशासन प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और खनिज संपदा के अवैध दोहन को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस सफल कार्रवाई और जांच अभियान के दौरान सहायक खनिज अधिकारी श्री देवेंद्र साहू, खनिज निरीक्षक सुश्री मधुलिका मिंज सहित विभागीय अमला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं, लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें विद्यार्थी: मंत्री लखन लाल देवांगन

    उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसमा में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन*   *नव प्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया अभिनंदन, वितरित की गई अध्ययन सामग्री*   *डीएमएफ से शिक्षा…

    Read more

    सिम्स बिलासपुर को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 150 एमबीबीएस सीटों की मान्यता का नवीनीकरण

    *एनएमसी ने जारी किया लेटर ऑफ रिन्यूअल, प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा नया आयाम*   रायपुर , 30 जून 2026/ राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी), नई दिल्ली के स्नातक चिकित्सा…

    Read more

    NATIONAL

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत