Ro no D15139/23

मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण के लिए 2.50 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार को मिलेगी नई गति, ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर उपचार

 

धमतरी, 30 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के मुख्य बजट अंतर्गत धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति राज्य सरकार की ग्रामीण क्षेत्रों में सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण प्रमाण है।

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य शासन लगातार अधोसंरचना विकास, विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के विस्तार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हाल के वर्षों में स्वास्थ्य संस्थानों के उन्नयन, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, चिकित्सकीय मानव संसाधन की व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं के विस्तार से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार मजबूत हुई है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “राज्य शासन द्वारा धमतरी जिले में और बेहतर स्वास्थ्य अधोसंरचना का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति ग्रामीण अंचलों के नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जिले में प्रस्तावित नए अस्पतालों, ट्रॉमा सेंटर एवं स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन से आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण उपचार अपने निकट ही उपलब्ध होगा। जिला प्रशासन सभी परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।”

मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन निर्माण से क्षेत्रवासियों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा तथा चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में उल्लेखनीय सुधार होगा। इसके साथ ही शासन द्वारा मगरलोड अस्पताल को 30 बिस्तर अस्पताल के रूप में उन्नत करने की दिशा में आवश्यक तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई हैं। आगामी समय में जिले में 100 बिस्तर अस्पताल कुरूद, 200 बिस्तर जिला अस्पताल धमतरी, नगरी में ट्रॉमा सेंटर तथा बेलरगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन की दिशा में भी कार्यवाही प्रगति पर है।

राज्य शासन की इस पहल से धमतरी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और अधिक सुदृढ़ होगा तथा ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को आधुनिक, सुलभ और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!