
* वर्तमान लाइव जल भंडारण क्षमता : 485.23 एमसीएम (MCM)
* वर्तमान जल स्तर : 345.39 मीटर
* पूर्ण जलाशय स्तर (FRL) : 348.70 मीटर
* जलभराव प्रतिशत : 63.26%
* जल आवक (Inflow) : 94,500 क्यूसेक
* जल निकासी (Outflow) : 50 क्यूसेक
* पिछले 1 घंटे में जल स्तर में वृद्धि : 11 सेंटीमीटर
मुख्य अभियंता (CE) के निर्देशानुसार, वर्तमान जल आवक, बांध की सुरक्षा तथा डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में संभावित बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए गंगरेल जलाशय से नरराज बैराज (NRB) की ओर 20,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।
पानी छोड़े जाने से पूर्व जिला प्रशासन तथा डाउनस्ट्रीम (निचले प्रवाह) क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों एवं प्रभावित क्षेत्रों को अनिवार्य रूप से सूचित किया जाएगा, ताकि आवश्यक सुरक्षा एवं एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।







