Ro no D15139/23

औचक निरीक्षण में दिखी प्रशासनिक सख्ती कलेक्टर व्यास के निर्देश पर समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने जिलेभर में चला कार्यालय जांच अभियान

कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार शासकीय कार्यों में कसावट लाने एवं सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की समय पर कार्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु आज जिले के विभिन्न कार्यालयों का एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिना अनुमति अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के विरुद्ध संबंधित कार्यालय प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और बिना सूचना अनुपस्थिति पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी, ताकि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
औचक निरीक्षण के क्रम में एसएडीओ कार्यालय दुलदुला तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुलदुला का निरीक्षण किया गया, जहां सभी स्टाफ उपस्थित पाए गए। एबीईओ कार्यालय में उपस्थित थे, जबकि बीईओ जिला कार्यालय में युवा महोत्सव में सम्मिलित होने के कारण अनुपस्थित रहे। बीआरसी कार्यालय पत्थलगांव में केवल दो कर्मचारी उपस्थित पाए गए, शेष कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कुनकुरी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार द्वारा एबीईओ कार्यालय कुनकुरी का निरीक्षण किया गया, जहां 2 कर्मचारी अनुपस्थित पाई गईं। एसएडीओ कार्यालय कुनकुरी में 10.30 बजे तक 3 कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जबकि शेष कर्मचारी उपस्थित थे।
सीडीपीओ कार्यालय बगीचा के निरीक्षण में 1 कर्मी अनुपस्थित पाए गए, वहीं 11 सुपरवाइजरों द्वारा फील्ड में जाने की जानकारी दी गई। सीडीपीओ कार्यालय बागबहार के निरीक्षण में सभी स्टाफ उपस्थित मिले। बीईओ कार्यालय जशपुर का 10.30 बजे निरीक्षण किया गया, जिसमें 2 कर्मी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जबकि शेष कर्मचारी उपस्थित थे। एसएडीओ कार्यालय बगीचा में 1 कर्मी अनुपस्थित पाए गए।
बीईओ कार्यालय फरसाबहार के निरीक्षण में दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसी तरह बीईओ कार्यालय कांसाबेल का निरीक्षण किया गया, जिसमें 3 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। परियोजना कार्यालय महिला एवं बाल विकास कांसाबेल में 2 कर्मी अनुपस्थित मिले। बीईओ कार्यालय मनोरा का 10.30 बजे निरीक्षण किया गया, जहां भृत्य एवं  मध्यान्ह भोजन ऑपरेटर बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए, जबकि बीईओ जिला कार्यालय में उपस्थित थे। वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कार्यालय कांसाबेल में 1 कर्मी अनुपस्थित पाई गईं तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। परियोजना कार्यालय तपकरा के निरीक्षण में दो सुपरवाइजर अनुपस्थित पाए गए, जिनसे कॉल पर संपर्क करने पर घर में होने की जानकारी मिली, जबकि एक सुपरवाइजर विलंब से कार्यालय पहुंचा। इस पर परियोजना अधिकारी को तीनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

    रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम