Ro no D15139/23

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु पात्र हितग्राहियों के सर्वे कार्य की जानकारी को सभी एसडीएम करें परीक्षण- कलेक्टर हरिस एस

नियद नेल्लानार योजना की सर्वे कार्य की समीक्षा बैठक

जगदलपुर, 06 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने नियद नेल्लानार योजना की सर्वे कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि 35 जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु पात्र हितग्राहियों के सर्वे के तहत डोर टू डोर जांच की वास्तविक जानकारी को सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा परीक्षण करना सुनिश्चित करें। सोमवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में नियद नेल्लानार योजना की सर्वे कार्य की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नियद नेल्लानार योजना के तहत महात्मा गाँधी नरेगा के मांग के आधार पर 100 प्रतिशत जॉबकार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, व्यक्तिगत शौचालय, वन आधिकार पट्टा सेच्यूरेशन, सभी हाउसहोल्ड को विद्युतीकरण, राशन कार्ड उपलब्ध कराना, उज्जवला योजना, राईट टू स्किल, आंगनबाड़ी हितग्राही पंजीयन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, गर्म भोजन-टीएचआर, हर घर नल से जल, लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी, प्राथमिक शाला में बच्चों का पंजीयन, प्रधानमंत्री पोषण योजना, गणवेश, पाठ्य पुस्तक वितरण, एन. सी.डी. स्क्रीनिंग एवं मॉनिटरिंग, जननी सुरक्षा, आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं वितरण,टी.बी. स्क्रीनिंग, ए.एन.सी., एम्यूनाईजेशन, जनधन खाता, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पशु टीकाकरण, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, श्रमिक पंजीयन कार्ड, दिव्यांग पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए किए सर्वे कार्यों की समीक्षा की । उन्होंने सातों विकासखंडों में जनपद के द्वारा सर्वे कार्य की डाटा और संबंधित विभाग की जानकारी के साथ समीक्षा कर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता,  अपर कलेक्टर श्री प्रवीण वर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए तथा वर्तमान में नुआ बाट पुनर्वास केंद्र में निवासरत पुर्नवासितों के लिए…

    Read more

    सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कलेक्टोरेट स्थित…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार