Ro no D15139/23

कार्यालय की जिम्मेदारियों के साथ परिवार के लिए समय निकालना भी जरूरी : डॉ. गौरव सिंह कलेक्टर डॉ सिंह की पहल ‘प्रोजेक्ट शांति’ के तहत वर्क-लाइफ बैलेंस पर ज़िला अधिकारियों हेतु विशेष सत्र आयोजित

रायपुर, 16 जून 2026। सरकारी कर्मचारियों के मानसिक तनाव को कम करने, कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखने और शासकीय एवं घरेलू ज़िम्मेदारियों के साथ-साथ स्वयं खुश रहने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की पहल पर ‘प्रोजेक्ट शांति’ की शुरुआत की गई है। मंगलवार को रेडक्रॉस सभाकक्ष में प्रोजेक्ट शांति का पहला विशेष सत्र आयोजित किया गया जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

सत्र में Humming Minds Life की प्रमुख मनोवैज्ञानिक सुश्री तनीषा पोद्दार ने अधिकारियों से मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, आत्म-समझ और कार्य-जीवन संतुलन जैसे विषयों पर चर्चा की। अधिकारियों ने विभिन्न गतिविधियों और अभ्यासों में भी भाग लिया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ रहना उतना ही जरूरी है, जितना अपने काम को पूरी जिम्मेदारी से करना। उन्होंने अधिकारियों से समय पर कार्यालय आने और समय पर घर जाने, कार्यालय में पूरी दक्षता और ईमानदारी से काम करने तथा परिवार के लिए भी पर्याप्त समय निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि संतुलित जीवन से कर्मचारी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और जनता को भी अच्छी सेवाएं मिलती हैं।

कलेक्टर ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों को प्रेरित किया कि वे भी अपने-अपने कार्यालयों में इस तरह के मानसिक स्वास्थ्य और वर्क-लाइफ बैलेंस से जुड़े सत्र नि:शुल्क आयोजित करें, ताकि अधिक से अधिक कर्मचारी इसका लाभ उठा सकें और कार्यालय में सकारात्मक वातावरण तैयार हो।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन