Ro no D15139/23

पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त की राशि के रूप में जिले के 1 लाख 3 हजार 203 किसानों को 20 करोड़ 64 लाख रूपए की राशि का होगा भुगतान

राजनांदगांव 18 नवम्बर 2025। प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी द्वारा 19 नवम्बर 2025 को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त की राशि का भुगतान किया जाएगा। पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त के रूप में जिले के 1 लाख 3 हजार 203 किसानों को 20 करोड़ 64 लाख रूपए का आधार बेस्ड भुगतान प्रणाली द्वारा सीधे किसानों के खाते में हस्तांतरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार 19 नवम्बर 2025 को पीएम किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के समन्वय से जिला स्तर, ब्लॉक स्तर एवं पंचायत स्तर पर पीएम किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही ब्रॉडकास्ट लिंक के माध्यम से भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। कृषि विभाग द्वारा सभी कृषकों एवं नागरिकों से पीएम किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मोबाईल, लेपटॉप से लिंक https://pmindiawebcast.nic.in कनेक्ट कर या निकटतम आयोजित पीएम किसान दिवस कार्यक्रम में उपस्थित होकर सहभागी बनने की अपील की गई है।
उल्लेखनीय है कि देश में आजीविका के लिए केवल कृषि फार्म पर निर्भर लघु, सीमांत तथा दीर्घ कृषकों को आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरूआत की गई थी। योजना के माध्यम से किसानों को हर 3 माह में 2000 रूपए के हिसाब से वर्ष में 6000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। राजनांदगांव जिले के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 20 किश्तों में 22 करोड़ 61 लाख रूपए का भुगतान किया गया है।

  • Related Posts

    अटल घोषणा पत्र के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करें मंत्री – कन्हैया 0 नक्शा पास करने के नाम पर लूट और वैध कॉलोनी में पानी नहीं देने की भी होनी चाहिए समीक्षा

    अटल घोषणा पत्र के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करें मंत्री – कन्हैया नक्शा पास करने के नाम पर लूट और वैध कॉलोनी में पानी नहीं देने की भी होनी चाहिए…

    Read more

    नारी शक्ति विरोध से कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हुआ —-खूबचंद पारख,,

      राजनांदगांव /IMNB NEWS AGENCY  भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख ने एनडीए द्वारा संसद में लाए गए नारी शक्ति अधिनियम बिल का विपक्षी पार्टी कांग्रेस व उनके साथियों द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति