Ro no D15139/23

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26

किसान   शंकरलाल को समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना से मिला आर्थिक संबल
– धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होने पर की प्रशंसा
राजनांदगांव 18 नवम्बर 2025। शासन की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति से धान उपज का बेहतर मूल्य मिलने पर जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केन्द्र सुकुलदैहान में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान के किसान   शंकर लाल साहू धान विक्रय करने आए थे। किसान  शंकर ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ 76 डिसमिल जमीन है, जिसमें उन्होंने धान की फसल ली थी। जिसकी उपज इस वर्ष बहुत अच्छी हुई है। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन मोबाईल एप्प टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से टोकन कटवाकर धान खरीदी केन्द्र सुकुलदैहान में साढ़े 57 क्ंिवटल धान का विक्रय करने आए हैं। सोसायटी से अच्छी गुणवत्ता वाला बारदाने मिला है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई है। इलेक्ट्रानिक तौल मशीन से धान की तौलाई तेजी से हुई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन टोकन और इलेक्ट्रानिक तौल मशीन से उनके समय की बहुत बचत हुई है। किसान  शंकर लाल ने बताया कि पिछले साल भी उन्होंने समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना का अच्छा लाभ मिला था। जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिला। किसान   शंकर लाल ने कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत प्रति क्ंिवटल 3100 रूपए की दर से प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान खरीदी से किसानों की आर्थिक उन्नति हो रही है। किसानों को उनके वास्तविक उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। उन्होंने राज्य शासन की धान खरीदी नीति से किसानों को लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण

      इच्छुक युवा 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन धमतरी, 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जिले के युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों…

    Read more

    राज्यपाल  डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

      रायपुर, 24 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ निजी…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए