Ro no D15139/23

कृषक भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु पशुपालक दल को हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षण सह अध्ययन भ्रमण के लिए भेजा गया झारखंडकिसानों में भारी उत्साह-बताया पशुपालन के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को सिखने का मिलेगा अवसर

जशपुरनगर 25 फरवरी 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के मार्गदर्शन में पशुधन विकास विभाग द्वारा कृषक कौशल विकास योजना अंतर्गत कृषक भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु जशपुर विकासखंड के प्रगतिशील पशुपालकों के दल को छः दिवसीय प्रशिक्षण सह अध्ययन भ्रमण के लिए झारखंड भेजा गया है।
इस अवसर पर पशुधन विकास विभाग जशपुर के उप संचालक डॉ. श्री महेश सिंह बघेल ने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य जशपुर के पशुपालकों को उन्नत डेयरी प्रबंधन, दुधारू गायों की नस्ल सुधार, पशुओं में सही आहार और बीमारियों से बचाव की आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराना है। इस कार्यक्रम के दौरान किसान मेधा दुग्ध डेयरी सहकारी संघ होटवार अंतर्गत आधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट्स, कृषि विज्ञान केंद्र बिशुनपुर, वेटरनरी कॉलेज रांची अंतर्गत बकरी, सुकर, पोल्ट्री एवं डेयरी प्रक्षेत्रों में उन्नत नस्ल सुधार का अध्ययन करेंगे एवं वैज्ञानिकों और विषय विशेषज्ञों द्वारा उन्हें संतुलित पशु आहार प्रबंधन, रोगों से बचाव ,पशुओं में नस्ल सुधार एवं पशु फार्म व आवास के प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी ओर क्षेत्रांतर्गत प्रगतिशील पशुपालकों से भेंट कर उनके अनुभव जानेंगे।
पशुपालकों का दल मेधा डेयरी सहकारी संघ (होटवार) में आधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट्स का अवलोकन करेगा। यहाँ वे सीखेंगे कि कैसे दूध की गुणवत्ता बनाए रखी जाती है और मेधा डेयरी की तरह बड़े पैमाने पर प्रसंस्करण कैसे किया जाता है। पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पशुपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। इस भ्रमण का अंतिम उद्देश्य जशपुर के किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर व्यवसायिक पशुपालन की ओर प्रेरित करना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस प्रशिक्षण से हमारे क्षेत्र के किसान आत्मनिर्भर बनेंगे और उनकी आय में वृद्धि होगी। नवाचार की ओर बढ़ते कदम जशपुर के प्रगतिशील पशुपालकों के दल को उप संचालक डॉ. महेश सिंह बघेल एवं विभागीय अधिकारीयों ने हरी झंडी दिखाकर रांची रवाना किए।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय 21 मार्च को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में करेंगे ‘सरगुजा ओलंपिक-2026’ के संभागस्तरीय आयोजन का शुभारंभ

      अम्बिकापुर 20 मार्च 2026/  सरगुजा ओलम्पिक 2026 के संभागस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 से 23 मार्च तक सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ विधानसभा बजट सत्र:मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों और अधिकारियों को दिया धन्यवाद

    *लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के साथ अनेक महत्वपूर्ण विधेयक हुए पारित – मुख्यमंत्री* रायपुर 20 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) विधानसभा के बजट सत्र के सफल समापन पर मंत्रीगण एवं…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….