Ro no D15139/23

अंत्योदय स्वरोजगार योजना: एससी-एसटी वर्ग के छोटे उद्यमियों को मिलेगा अनुदान

31 अक्टूबर तक करें आवेदन

जगदलपुर, 14 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम मर्यादित द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के छोटे व्यवसायियों को सशक्त बनाने के लिए ’’अंत्योदय स्वरोजगार योजना’’ और ’’आदिवासी स्वरोजगार (बैंक प्रवर्तित योजना)’’ के तहत ऋण आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना उन सपनों को पंख लगाने का सुनहरा अवसर है, जो किराना दुकान से लेकर कुक्कुटपालन तक के छोटे-मोटे कारोबार को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं। निगम द्वारा स्वीकृत ऋण पर प्रत्येक हितग्राही को 10 हजार रुपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा, जो व्यवसाय की शुरुआत को और आसान बना देगा।
योजना के तहत पात्र उम्मीदवारों को विभिन्न व्यवसायों जैसे कपड़ा दुकान, किराना स्टोर, बर्तन की दुकान, होटल, गैरेज, कुक्कुटपालन, फैंसी स्टोर, स्टेशनरी शॉप, सैलून एवं ब्यूटी पार्लर, इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयरिंग सेंटर और बेकरी आदि के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध होगी। आवेदन जमा करने के बाद इन्हें संबंधित बैंक शाखाओं को भेजा जाएगा, जहां स्वीकृति के बाद वित्तीय सहायता मिल सकेगी। यह न केवल आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस योजना के तहत अधिकतम डेढ़ लाख रुपए वार्षिक आय वाले केवल अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग के 18 से 50 वर्ष आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आय प्रमाण पत्र पटवारी द्वारा सत्यापित होना चाहिए। इसके साथ ही जाति प्रमाण-पत्र (तहसीलदार या सरपंच द्वारा सत्यापित), निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, परिचय पत्र और राशन कार्ड की छायाप्रति भी प्रस्तुत करना होगा।
योजना का उद्देश्य अंत्योदय परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि वे अपनी मेहनत से आत्मनिर्भर बन सकें। आवेदन पत्र जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, जगदलपुर के कार्यालय से प्राप्त करें। कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर के संयुक्त जिला कार्यालय भवन के कक्ष संख्या एफ 21, 22, 23 में संचालित है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 है। आवेदन पत्र कार्यालयीन दिवसों पर कार्यालयीन समय  सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक प्राप्त तथा जमा किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए तुरंत कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    गर्मी में राहत हेतु बस्तर में हैंडपंप संधारण अभियान तेज महिला तकनीशियन बनी बदलाव की ताकत

     जगदलपुर, 10 अप्रैल 2026/ ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य शासन एवं बस्तर संभाग के आयुक्त  डोमन सिंह के निर्देशानुसार पूरे बस्तर संभाग में हैंडपंप संधारण का विशेष…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के करकमलों से होगा मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का ऐतिहासिक आगाज ग्राम पंचायतों में होगा सजीव प्रसारण

    जगदलपुर 10 अप्रैल 2026/ बस्तर संभाग के स्वास्थ्य ढांचे में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आगामी 13 अप्रैल को एक भव्य…

    Read more

    NATIONAL

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता