Ro no D15139/23

सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए आवेदन 20 जून तक

धमतरी, 17 जून 2026/ लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि ऐसे युवक-युवतियां जिन्हें सुरक्षा के क्षेत्र में रोजगार की आवश्यकता हो, वे आगामी 20 जून तक सिविल कोर्ट के सामने स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे-पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को स्थानीय स्तर पर ईपीएफ एवं ईएसआई सुविधा के साथ सुरक्षा एजेंसियों में रोजगार भी प्रदाय किया जाएगा।
गौरतलब है कि कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में 9 जून 2026 को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षित हितग्राहियों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया था। इसमें प्लेसमेंट कंपनी ’’बॉम्बे इन्टीग्रेटेड सिक्युरिटी इंडिया लिमिटेड शाखा रायपुर’’ द्वारा महाविद्यालय के प्रशिक्षित 12 हितग्राहियों का चयन किया गया, जिनकी तैनाती कंपनी द्वारा रायपुर लोकेशर पर की जाएगी। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि लाईवलीहुड कॉलेज द्वारा विगत 10 वर्षों से सुरक्षा गार्ड कोर्स में प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है, जो पूरी तरह निःशुल्क है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से धमतरी तथा अन्य नजदीकी जिलों के अब तक सैकड़ों युवाओं को निजी सुरक्षा कंपनियों में नौकरी मुहैया कराई गई है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले के बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा गार्ड कोर्स में प्रशिक्षण लेने की अपील की है।

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास