टलनार में आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित

3 मार्च तक ई-पोर्टल पर कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

जगदलपुर, 17 फरवरी 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना बकावंड-1 के अंतर्गत रिक्त पदों की पूर्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परियोजना अधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वर्तमान में ग्राम पंचायत टलनार के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र टलनार-1 में सहायिका के रिक्त पद के लिए योग्य महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि संपूर्ण आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल कर दिया गया है। इच्छुक पात्र महिलाएँ विभाग के आधिकारिक ई-भर्ती पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ंूूण्म-इींतजपण्पदध् पर जाकर 17 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी माध्यम से चाहे वह डाक हो या व्यक्तिगत उपस्थिति आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
पात्रता मानदंडों के तहत केवल वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जो संबंधित ग्राम की ही स्थायी निवासी हैं। निवास की पुष्टि के लिए मतदाता सूची में नाम या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। शैक्षणिक योग्यता के रूप में आवेदिका का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आयु सीमा की गणना अधिसूचना जारी होने की तिथि से की जाएगी, जिसके तहत आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए, हालांकि पूर्व अनुभव रखने वाली कार्यकर्ताओं को नियमानुसार आयु सीमा में तीन वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और सामाजिक समावेश का भी विशेष ध्यान रखा गया है। विधवा और परित्यक्ता श्रेणी की महिलाओं के साथ-साथ गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की सदस्यों को चयन के दौरान अतिरिक्त अंकों का लाभ दिया जाएगा। आवेदक पोर्टल पर उपलब्ध यूसर मैनुअल का भली-भांति अध्ययन कर लें और सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक अंकसूची, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित प्रतियां सावधानीपूर्वक अपलोड करें। यह भर्ती पूर्णतः मानसेवी और अशासकीय प्रकृति की है, जिसका मानदेय राज्य शासन द्वारा निर्धारित दरों के अनुरूप देय होगा।

  • Related Posts

    शासन के आदेश व नियमावली के अनुसार होगी हैंडओवर की कार्यवाही

      हैंडओवर के पहले नगर निगम, आरडीए और हाउसिंग बोर्ड संयुक्त रूप से सर्वे कर व्यवस्थाओं का करेंगे आंकलन रायपुर. 17 फरवरी 2026. राज्य शासन के आदेश व नियमावली के…

    Read more

    20 फरवरी को बकावंड विकासखंड के ग्राम पंचायतों में लगेंगी चौपाल शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की होगी परख

    जगदलपुर, 17 फरवरी 2026/ जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासन की एक बड़ी पहल के तौर पर…

    Read more

    NATIONAL

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

    AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव