Ro no D15139/23

शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में प्रवेश हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर 23 जून 2026/ समाज कल्याण विभाग द्वारा आड़ावाल जगदलपुर में संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में प्रवेश हेतु 31 जूलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उक्त विद्यालय में दृष्टि बाधितार्थ बच्चों के लिए कक्षा पहली से 12 वीं तक तथा श्रवण बाधितार्थ बच्चों हेतु कक्षा पहली से दसवीं तक अध्ययन की व्यवस्था उपलब्ध है। विद्यालय में 10 किलोमीटर से अधिक दूरी पर निवासरत बच्चों के लिए निःशुल्क छात्रावास सहित गणवेश, भोजन एवं पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही जगदलपुर शहर में निवासरत बच्चों को घर से विद्यालय तक आने-जाने के लिए निःशुल्क बस सुविधा सुलभ है।

अधीक्षक शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उक्त श्रेणी के दिव्यांग बच्चों के प्रवेश के लिए इच्छुक अभिभावक आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालयीन दिवस एवं समय पर विद्यालय में संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश के लिए संबंधित बच्चे का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, तहसीलदार द्वारा जारी जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र, बैंक खाता एवं यूडीआईडी की मूल प्रति और ब्लड ग्रुप की फोटोकापी सहित 10 पासपोर्ट साइज फोटो एवं एक फुल साइज फोटो तथा परिवार की वार्षिक आय प्रमाण पत्र की मूल प्रति, राशन कार्ड की फोटोकापी एवं माता-पिता का आधार कार्ड की छायाप्रति आवश्यक है। प्रवेश संबंधी जानकारी हेतु विद्यालय के दूरभाष नंबर 07782-264017 या श्री तोमेश्वर सिन्हा मोबाइल नंबर 93021-29002 एवं श्री हीरालाल परते मोबाइल नंबर 96170-44067 से सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में सरस्वती साइकिल योजना ,साइकिल वितरण विद्यार्थी कैबिनेट का गठन  

    रायपुर ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में आज  5 जुलाई  बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन के अनुसार सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण एवं विद्यार्थी कैबिनेट का…

    Read more

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस