Ro no D15139/23

टास्क फोर्स के निर्देशानुसार कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई सहित जन जागरूकता अभियान

जगदलपुर 23 जून 2026/ कलेक्टर  आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में सयुंक्त अभियान के तहत अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में मंगलवार को उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शुशन्ता लकड़ा के नेतृत्व में अंतराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में 22 जून से 26 जून 2026 तक जंनजागरूकता अभियान चलाये जाने व कोटपा एक्ट संबँधी चालानी कार्यवाही के साथ साथ पशु क्रूरता के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 के तहत आम नागरिकों को जागरूक कर बताया गया। इस दौरान बतख-मुर्गे को बाँधकर उल्टा लटकाकर क्रूरतापूर्वक नहीं लेजाने की जगह टोकरी अथवा झोले मे रखकर लेजाने के बारे में अवगत कराया गया। वहीं ऐसा करते पाए जाने पर 05 हजार रुपए जुर्माना व 05 साल तक का सजा का प्रावधान संबंधी समझाईश दी गई। साथ ही कोटपा अधिनियम के उल्लंघन पर धारा 4 के तहत कुल 18 लोगों के विरुद्ध चालान किया गया व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान का सेवन करते पाए गए दो व्यक्तियों के विरुद्ध कोटपा अधिनियम की धारा 6(ठ) के तहत चालानी कार्यवाही की गई और कुल 20 व्यक्तियों से 3300 रुपये की राजस्व वसूली की गई। उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली के अमले सहित पुलिस एवं आबकारी विभाग, उद्योग, वन विभाग, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उपस्थित होकर नशामुक्ति के संबंध में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

  • Related Posts

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में सरस्वती साइकिल योजना ,साइकिल वितरण विद्यार्थी कैबिनेट का गठन  

    रायपुर ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में आज  5 जुलाई  बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन के अनुसार सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण एवं विद्यार्थी कैबिनेट का…

    Read more

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई