Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

योजना का लाभ लेने 31 अगस्त तक कर सकते है आवेदन

जशपुरनगर, 07 जुलाई 2025/ प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत्  31 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। योजना के अन्तर्गत जशपुर जिले के लिए कुल 112 प्रकरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत् चावल पर आधारित उद्योग, मिनी राईस मिल, आटा मिल, बेकरी उद्योग, नगकीन, मिक्चर, मुरमुरा, मुरकू, पोहा, मशाला, अचार, पापड़, बड़ी, बेसन मैदा, सूजी, तेल, हालर गिल, राईस मिल आदि एवं अन्य सभी प्रकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित की जा सकती है। योजना के तहत पात्र स्थायी परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10.00 लाख रुपए अनुदान दिए जाने का प्रावधान है।
योजना का लाभ लेने जरूरी दस्तावेज
इसके लिए आवेदक आवश्यक दस्तावेज-आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज का फोटो, पैन कार्ड, बैंक खाते का पासबुक, राशन कार्ड, मशीनरी कोटेशन के साथ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जशपुर में अथवा वेबसाईड www.pmfme.mofpi.gov.in/pmfme  में लॉगिन कर आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर-8839198876,  9131925519 से सम्पर्क कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना
इस योजना का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को औपचारिक रूप देना, उनकी प्रतिस्पर्धा बढ़ाना और किसानों की आय में वृद्धि करना है। इस योजना के माध्यम से सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने का प्रावधान है। इस योजना के अन्तर्गत नवीन सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना एवं स्थापित सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के विस्तार हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण प्रदाय किया जाता है। इसके लिए निर्धारित पात्रता ने अनुसार हितग्राही की उम्र कम से कम 18 वर्ष होना चाहिए। इसके लिए आवेदक का कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आवश्यक नहीं हैं। एक परिवार से एक व्यक्ति ही इस योजना का पात्र होगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?