Ro no D15139/23

युक्तियुक्तकरण नीति से कबीरधाम जिले के 12 स्कूलों में वाणिज्य विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति

*ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शिक्षण, शैक्षणिक स्तर में आएगा सुधार*

रायपुर, 13 जून 2025/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लागू की गई युक्तियुक्तकरण नीति ने कबीरधाम जिले की शैक्षणिक तस्वीर को सकारात्मक रूप से बदलना शुरू कर दिया है। इस नीति के तहत अब शासकीय स्कूलों में विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे छात्रों को उनकी कक्षा और विषय के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।

जिले के 12 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में वाणिज्य विषय के लिए विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती की गई है। इसमें खैरबनाकला, रेंगखार कला, रामपुर, गेंदपुर, सिलहाटी, सूरजपुरा वन, नवघटा, कुकदूर, खैरझिटी पुराना, पलानसरी, पंडरिया और सिंघारी के स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में अब विद्यार्थियों को विषय की गहरी समझ के साथ-साथ उचित मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा, जो उनके शैक्षणिक और करियर विकास के लिए बेहद जरूरी है।

इस पहल का उद्देश्य केवल शिक्षक तैनाती नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में संतुलन और प्रभावशीलता लाना है। पहले जहां अनेक ग्रामीण विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण विषय विशेष की पढ़ाई बाधित होती थी, अब युक्तियुक्तकरण नीति के तहत प्रत्येक विषय के लिए योग्य शिक्षक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे खासकर ग्रामीण व दूरस्थ अंचलों के छात्रों को समान और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक अवसर प्राप्त होंगे।

शासन की यह नीति न केवल शहरी क्षेत्रों बल्कि ग्रामीण विद्यार्थियों की रुचि और आवश्यकता के अनुसार शिक्षण व्यवस्था को सशक्त बना रही है। इससे छात्रों के शैक्षणिक स्तर और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही, ये विद्यार्थी अब प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलतापूर्वक भाग लेने में भी सक्षम होंगे।

युक्तियुक्तकरण नीति शिक्षा क्षेत्र में एक दूरदर्शी और क्रांतिकारी कदम सिद्ध हो रही है, जो न केवल व्यवस्था को मजबूत बना रही है बल्कि शिक्षण को परिणाममुखी भी बना रही है। इसका सीधा लाभ छात्रों को मिलेगा, खासकर उन बच्चों को जो अब तक संसाधनों की कमी और योग्य शिक्षकों की अनुपलब्धता के कारण पिछड़ रहे थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

      वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में तेज़ी से हो रहे रोजगार, जल संरक्षण एवं हरित विकास के कार्य* *एमसीबी जिले में मंत्री श्री श्याम बिहारी…

    Read more

    चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर बढ़ी शिकायतें, जागरूकता से बीजापुर में बच्चों की सुरक्षा को मिली मजबूती

    *जिला बाल संरक्षण इकाई की सक्रियता से बाल यौन शोषण के मामलों में त्वरित कार्रवाई, दो मामलों में एफआईआर दर्ज*   रायपुर, 11 जुलाई 2026/ चाइल्ड हेल्पलाइन1098 लाखों बच्चों के…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स