Ro no D15139/23

हरियाली की ओर बढ़ता बरदर गांव, चेक डेम ने बदली किसानों की तक़दीर

रायपुर, 27 मई 2025/ कभी बरसात के बाद सूख जाने वाला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का मोरघनिया नाला अब पूरे साल खेतों को सींच रहा है। खड़गवां जनपद के ग्राम पंचायत बरदर में मनरेगा के तहत बने एक पक्के चेक डेम ने गांव के किसानों की किस्मत ही बदल दी है। जहाँ पहले बारिश का पानी बहकर यूं ही चला जाता था, अब वही पानी खेतों की प्यास बुझा रहा है और किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है।

बरदर गांव के पास बहने वाला मोरघनिया नाला एक मौसमी नाला है। बरसात में तो यह उफान पर रहता था, लेकिन जैसे ही बरसात खत्म होती, यह पूरी तरह सूख जाता था। इससे गांव के किसान सिर्फ एक फसल ही ले पाते थे और गर्मी के दिनों में पशुओं के लिए भी पानी की किल्लत हो जाती थी। लेकिन बीते साल गांव की तस्वीर बदलनी शुरू हुई, जब महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत इस नाले पर एक पक्का चेक डेम बनाने का फैसला लिया गया। ग्राम सभा की स्वीकृति के बाद यह काम ग्राम पंचायत बरदर को सौंपा गया। यह काम समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया गया। चेक डेम बनते ही बदलाव दिखने लगा। अब इस डेम के कारण नाले में एक किलोमीटर तक बैकवाटर बना है और आसपास का जल स्तर भी बढ़ा है। गांव के किसान अब पंप के सहारे अपने खेतों में आसानी से सिंचाई कर पा रहे हैं।

गांव के सत्यनारायण, फागुनाथ सिंह, बलदेव, बाबूलाल, राजकुमार, सुरेश और शिवप्रसाद जैसे करीब 20 किसान अब दो से तीन फसलें लेने लगे हैं। गर्मी के इस समय में भी इनके खेतों में उड़द और सब्जियां लहलहा रही हैं। पहले जहां सिर्फ धान की खेती होती थी, अब किसान गेहूं, सब्जी और दलहनों की भी खेती कर रहे हैं। इससे उन्हें अच्छा मुनाफा भी हो रहा है। चेकडेम निर्माण कार्य से गांव में 1000 से ज्यादा मानव दिवस का रोज़गार भी सृजित हुआ। यानी लोगों को मजदूरी भी मिली और गांव को स्थायी जलस्रोत भी। यह चेक डेम नरवा विकास योजना की एक बेहतरीन मिसाल है। जहां एक छोटी सी पहल ने कई परिवारों की जीवन स्तर को बेहतर बना दिया है। किसान अब आत्मनिर्भर बन रहे हैं, उनकी आमदनी बढ़ी है और गांव में हरियाली भी लौट आई है।

  • Related Posts

    बलरामपुर, सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो: मुख्यमंत्री

    *मुख्यमंत्री ने सही जानकारी नहीं होने पर PWD के अधिकारी को फटकार लगाई और कहा कि *मीटिंग से निकलकर बाहर जाओ और अपने सचिव से बात करके सही जानकारी बताओ।*…

    Read more

    कारखानो में दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं श्रमिकों के सुरक्षा के संबंध में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की बैठक न्यूवोको विस्टास कार्पोरेशन लिमिटेड में आयोजित

    रायपुर, 03 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY ) मेसर्स न्यूवोको विस्टास कार्पोरेशन लिमिटेड (आरसमेटा सीमेंट प्लाट), गोपाल नगर जिला-जांजगीर चांपा (छ.ग.) में जिला जांजगीर चांपा एवं जिला सक्ती के कारखाना…

    Read more

    NATIONAL

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण