Ro no D15139/23

बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल बनी संबल

*दिव्यांग श्री हरिचंद पटेल बना आत्मनिर्भर*

रायपुर, 19 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग की योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत कवर्धा अंतर्गत ग्राम गांगचुवा (सिंघनपुरी) निवासी दिव्यांग श्री हरिचंद पटेल के जीवन में बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने आत्मनिर्भरता की नई राह खोली है।
एक सड़क दुर्घटना में बायां पैर कट जाने से दिव्यांग हुए श्री हरिचंद पटेल की आजीविका पर गहरा असर पड़ा था। सीमित संसाधनों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच जीवनयापन चुनौतीपूर्ण हो गया था। उपचार के दौरान उन्हें जिला अस्पताल से दिव्यांगता प्रमाण पत्र की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने समाज कल्याण विभाग में बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल हेतु आवेदन किया।
पात्रता के आधार पर उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिससे उनकी दैनिक गतिविधियां सहज हुईं। इस सुविधा का लाभ उठाते हुए श्री पटेल ने अपने गांव में किराना दुकान शुरू की। अब वे ट्राइसाइकिल की सहायता से स्वयं सामान लाने-ले जाने का कार्य कर रहे हैं और सम्मानजनक, आत्मनिर्भर जीवन जी रहे हैं।
श्री हरिचंद पटेल ने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह पहल दिव्यांगजनों को स्वावलंबन की दिशा में सशक्त बना रही

  • Related Posts

    मल्चिंग तकनीक ने बदली किसान राजेन्द्र की तकदीर

    उद्यानिकी विभाग की सलाह और शासकीय सहायता से मिर्च की खेती से कमाए 6 लाख रूपए रायपुर, 26 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड के ग्राम पुतकेल निवासी किसान…

    Read more

    नेटवर्क आया, विकास की नई राह खुली, मोबाइल टॉवर से बीजापुर के दूरस्थ ग्राम मंडेम में डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार

    रायपुर, 26 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड का दूरस्थ ग्राम मंडेम अब डिजिटल कनेक्टिविटी की मुख्यधारा से जुड़ गया है। ग्राम पंचायत मंडेम में नए मोबाइल नेटवर्क टॉवर…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार