Ro no D15139/23

बेलसोंडा रेलवे ओवरब्रिज से बदलेगी रफ्तार, महासमुंद में यातायात को मिलेगा नया आधार

रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) महासमुंद जिले में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर बेलसोंडा में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण तेजी से जारी है। इसके पूरा होते ही क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित जाएगी।

लगभग 52.29 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को 30 जुलाई 2024 को प्रशासकीय स्वीकृति मिली थी। 1.23 किलोमीटर लंबे इस टू-लेन ओवरब्रिज का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में तेजी से किया जा रहा है। ओवरब्रिज निर्माण लगभग 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। परियोजना के तहत रेलवे क्रॉसिंग पर 72 मीटर स्पान के बो-स्ट्रिंग गर्डर का फेब्रिकेशन और लॉन्चिंग कार्य प्रगति पर है। फाउंडेशन और सब-स्ट्रक्चर का काम पूरा हो चुका है, जबकि आरई वॉल और सुपर-स्ट्रक्चर का निर्माण जारी है। इसे नवंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

वर्तमान में इस रेलवे क्रॉसिंग से प्रतिदिन 80 से 100 यात्री और मालगाड़ियां गुजरती हैं, जिससे फाटक पर अक्सर लंबा जाम लगता है। ओवरब्रिज बनने के बाद इस समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा और लोगों के समय की बचत होगी। इस परियोजना से महासमुंद में कनेक्टिविटी बेहतर होगी, व्यापार और आवागमन को गति मिलेगी। यह ओवरब्रिज जिले के विकास की रफ्तार को और तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
]

  • Related Posts

    बीजापुर ने रचा इतिहास, तेंदूपत्ता नीलामी में मिला वर्षों का सर्वाधिक मूल्य

      गुणवत्तापूर्ण संग्रहण और बेहतर प्रबंधन का मिला पुरस्कार, हजारों संग्राहक परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ रायपुर, 21 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ के बीजापुर वनमंडल एवं जिला यूनियन ने वर्ष 2026…

    Read more

    पटवारी निलंबित, राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी करने का मामला

    रायपुर, 21 जुलाई 20262/ बेमेतरा जिले के ग्राम निनवा के पटवारी हल्का क्रमांक-40 की पटवारी श्रीमती अम्बा उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर के निर्देश…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव