Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 का लाभ लेने पात्र हितग्राही आवश्यक दस्तावेजों के साथ कर सकते हैं आवेदन ग्राम पंचायत की राशन दुकानों, उचित मूल्य दुकानों एवं संबंधित गैस एजेंसियों में किया जा सकता है आवेदन

 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना गरीब परिवारों की महिलाओं के सशक्तिकरण का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती रसोई ईंधन उपलब्ध हो रहा है।  इसी क्रम में जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के अंतर्गत पात्र महिला हितग्राहियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेजों में राशन कार्ड की छायाप्रति एवं परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड शामिल हैं। इच्छुक एवं पात्र महिलाएं ग्राम पंचायत की राशन दुकानों के माध्यम से आवेदन जमा कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त, योजना की पात्रता रखने वाले हितग्राही अपनी नजदीकी उचित मूल्य दुकान अथवा संबंधित गैस एजेंसी में भी आवेदन कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से धुएं के दुष्प्रभावों से मिल रही है मुक्ति
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब एवं वंचित परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती रसोई ईंधन उपलब्ध कराना है। यह योजना महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, क्योंकि इससे पारंपरिक ईंधनों जैसे लकड़ी, कोयला, गोबर के उपले आदि से होने वाले धुएं के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिल रही है। यह योजना न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ावा दे रही है, बल्कि उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में भी एक सशक्त कदम सिद्ध हो रही है।

  • Related Posts

    बस्तर मे आयोजित मैराथन में पुरस्कारों की होगी झड़ी

    बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में विजेताओं पर होगी 25 लाख नकद पुरस्कारों की बौछार जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ बस्तर की पावन धरा रविवार 22 मार्च को एक ऐतिहासिक खेल महाकुंभ की…

    Read more

    बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर जिला प्रशासन देगा निःशुल्क कोचिंग और ट्रेनिंग

    जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ देश सेवा का जज्बा रखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार मार्ग प्रशस्त हुआ है। थल सेना द्वारा आर्मी…

    Read more

    NATIONAL

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज