Ro no D15139/23

जगदलपुर में विद्युत विभाग के योजनाओं के प्रचार के साथ सम्मानित हुए हितग्राही

जगदलपुर, 06 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे श्छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025-26श् के अंतर्गत जगदलपुर में विद्युत विभाग द्वारा एक वृहद और उत्साहजनक कार्यक्रम श्रृंखला का आयोजन किया गया।  30 जनवरी से 6 फरवरी तक चले इस सप्ताहव्यापी समारोह में क्षेत्रीय स्तर पर व्यापक जन-भागीदारी देखने को मिली। इस आयोजन में क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर के साथ-साथ बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, पखांजूर और भानुप्रतापपुर सहित 10 संभागीय कार्यालयों तथा 87 वितरण केन्द्रों ने सक्रिय भूमिका निभाई। युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 4 विद्यालयों और 2 महाविद्यालयों को भी इस अभियान से जोड़ा गया, जिसमें दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय जगदलपुर और शासकीय गर्ल्स कॉलेज कांकेर प्रमुख रहे। इस दौरान पीएम सूर्यघर योजना के चलित मॉडल के माध्यम से आमजन को सौर ऊर्जा के लाभों के प्रति जागरूक किया गया।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण 5 फरवरी को कुम्हरावण्ड स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय समारोह रहा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष  दिनेश कश्यप उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्युत विभाग के कार्यपालक निदेशक (क्षेत्रीय, जगदलपुर)  टीके मेश्राम ने की। समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए विशेष अतिथि के रूप में बस्तर जनपद अध्यक्ष  संतोष बघेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे।

आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति ने समा बांध दिया, जिसके बाद विद्युत कंपनी की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से में मुख्य अतिथि द्वारा चयनित उपभोक्ताओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। डीएलएफ पीएम सूर्यघर योजना के तहत  नरेन्द्र मोतीवाला,   हेमंत पोयाम,  रश्मि चौहान और  चैनुराम कोराम को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बीपीएल उपभोक्ताओं में  विष्णु प्रसाद पाणी,  नमिता दास और  नंद किशोर, जबकि महिला उपभोक्ता श्रेणी में  गीता श्वेता,  तामेश्वरी साहू और  सुलता दास को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कृषि उपभोक्ताओं में  राखी ठाकुर,  सुखराम भतरा और  लक्ष्मण सेठिया को, वहीं एनडीएलएफ उपभोक्ता श्रेणी में  हुकुम राम वर्मा और  मनीष खंडेलवाल जैसे उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही पीएम जन-मन योजना के अंतर्गत  संगीता सोरी,  सोनारीन बाई और  बाल सिंह आदि ने प्रमाण-पत्र प्राप्त किए। कार्यक्रम का समापन अतिथियों द्वारा सोलर प्लांट के निरीक्षण के साथ हुआ, जहाँ विद्युत कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रामलला दर्शन योजना: 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल

      रायपुर , 12 अगस्त 2026/जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 30 श्रद्धालुओं को आज सुबह 9:15 बजे जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना…

    Read more

    हाथियों से जनहानि में कमी जशपुर वनमंडल में प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी, गश्त और जन-जागरूकता अभियान तेज

      रायपुर, 12 अगस्त 2026/वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन विभाग हाथी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी, गश्त और जन-जागरूकता अभियान चला रहा है, ताकि मानव-हाथी द्वंद्व की घटनाओं…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम