Ro no D15139/23

बेवरती एवं बांधापारा नाथियानवागांव जलाशय मत्स्य पालन हेतु पट्टे पर होगा आबंटित

 उत्तर बस्तर कांकेर, 25 मार्च 2026/ जनपद पंचायत कांकेर अंतर्गत बेवरती एवं बांधापारा नाथियानवागांव सिंचाई जलाशय को मत्स्य पालन के लिए 10 वर्षीय पट्टे पर आबंटित किया जाएगा। जनपद पंचायत कांकेर से मिली जानकारी के अनुसार पट्टा आबंटन में पंजीकृत मत्स्य सहकारी समिति एवं मछुआ समूह, स्थानीय महिला स्वसहायता समूह, मछुआ व्यक्ति एवं मत्स्य कृषक, ऐसा क्षेत्र जहां वर्ष 1968 या उसके पश्चात मकान, भूमि आदि डूब में आने के कारण परिवार स्थापित हो गए हों, ऐसे व्यक्तियों एवं परिवार व उनके समूह, समिति को संबंधित जल क्षेत्र में पट्टे पर दिए जाने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। इसी प्रकार गौठान समिति या उनके द्वारा चिन्हित समूह को भी मत्स्य पालन के जलाशय आबंटित किए जा सकेंगे। योजना में चयनित हितग्राही की न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूर्ण होना चाहिए। उपरोक्त जलाशयों में मत्स्य पालन के लिए पट्टा आबंटन के लिए 06 अप्रैल तक आवश्यक दस्तावेजों सहित जनपद पंचायत कांकेर में कार्यालयीन समय में आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जनपद पंचायत कांकेर से संपर्क किया जा सकता है।
  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास