Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री सुशासन फैलोशिप से युवाओं को मिलेगा शासन में योगदान का अवसर प्रत्येक फेलो को प्रति माह 50 हजार रुपए की मिलेगी छात्रवृत्ति 31 मार्च तक आवेदन करने की अंतिम तिथि

 

अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युवाओं को शासन एवं नीति निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री सुशासन फैलोशिप (CMGGF)” की शुरुआत की गई है। इस महत्वाकांक्षी पहल की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा नवंबर 2024 में की गई थी।

यह फेलोशिप कार्यक्रम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रायपुर एवं छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन एवं अभिसरण विभाग के संयुक्त सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं को प्रशासनिक प्रक्रियाओं, नीति निर्माण एवं क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करना है, जिससे शासन की प्रभावशीलता और दक्षता में वृद्धि हो सके।

कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को पूर्ण रूप से प्रायोजित शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें समस्त शिक्षण शुल्क का वहन राज्य शासन द्वारा किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक फेलो को प्रति माह 50 हजार रुपए की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। यह कार्यक्रम दो वर्षों की अवधि का होगा, जिसमें प्रतिभागियों को कक्षा शिक्षण के साथ-साथ राज्य शासन के विभिन्न विभागों एवं जिला कलेक्टर कार्यालयों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

फेलोशिप के दौरान प्रतिभागियों को माननीय मुख्यमंत्री के साथ नियमित संवाद का अवसर भी प्राप्त होगा, जिससे वे अपने सुझाव साझा कर सकेंगे और शासन की विभिन्न योजनाओं में प्रत्यक्ष योगदान दे सकेंगे। यह कार्यक्रम युवाओं को सार्वजनिक नीति, शासन परामर्श एवं नेतृत्व से जुड़े क्षेत्रों में करियर निर्माण के लिए सशक्त मंच प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों का चयन CAT स्कोर, समूह चर्चा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इस फेलोशिप के लिए केवल छत्तीसगढ़ के निवासी पात्र होंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इसके पश्चात अभ्यर्थियों के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) 16 एवं 17 अप्रैल 2026 को आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण एवं दस्तावेज सत्यापन 15 जून 2026 को संपन्न होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 16 से 20 जून 2026 तक तैयारी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जबकि 22 से 24 जून 2026 तक उद्घाटन एवं अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित होगा। नियमित कक्षाओं का संचालन 25 जून 2026 से प्रारंभ किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर “ऑनलाइन आवेदन करें” विकल्प का चयन करना होगा, तत्पश्चात आवश्यक जानकारी भरकर पंजीकरण पूर्ण करना होगा।

अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर   https://iimraipur.ac.in/important-dates-mba-in-public-policy/  अवलोकन कर सकते हैं।

 

  • Related Posts

    माननीय राज्यपाल रमेन डेका ने किया नवीन विधान सभा परिसर में ‘नवीन प्रेक्षागृह का लोकार्पण

    नवीन विधान सभा परिसर में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ का गरिमामय आयोजन. -’’उत्कृष्ट विधायकों’’ एवं ’’मीडिया प्रतिनिधियों’’ को किया गया सम्मानित. रायपुर, दिनांक 15/07/2026 (IMNB NEWS AGENCY)   छत्तीसगढ़ नवीन विधान…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

    *अमिता की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय, युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा – मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण