Ro no D15139/23

बीजापुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

*शांतिनगर स्थित किराना दुकान में दी गई दबिश, 18.72 बल्क लीटर शराब जब्त*

रायपुर, 13 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला आबकारी विभाग बीजापुर ने अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में गैर-शुल्क चुकाई गई विदेशी शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई बीजापुर के शांतिनगर क्षेत्र में संचालित एक किराना दुकान में की गई। रॉयल स्टैग व्हिस्की के 104 पाव बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 18.72 बल्क लीटर बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

*आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई*

आबकारी आयुक्त एवं कलेक्टर बीजापुर के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर टीम ने दबिश दी।

आरोपी रामकांता मंडल के अवैध कब्जे से रॉयल स्टैग व्हिस्की के 104 पाव बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 18.72 बल्क लीटर और अनुमानित बाजार मूल्य 13,520 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस सफल कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक श्री वतन चौधरी, श्री राम कावड़े एवं विभागीय टीम की मुख्य भूमिका रही। विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध शराब के संग्रहण और विक्रय के विरुद्ध सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई