Ro no D15139/23

त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026,  अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व

राजनांदगांव 13 मई 2026। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के कार्यों के संपादन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त कर आवश्यक दायित्व सौंपा है। जारी आदेश अनुसार अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय को निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र, मतगणना प्रभारी, कानून एवं आवश्यक सुरक्षा (पुलिस बल) व्यवस्था, आदर्श आचरण संहिता (एमसीसी), सम्पत्ति विरूपण, जोनल (सेक्टर) अधिकारी की नियुक्ति, सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, यातायात व्यवस्था का दायित्व सौंपा है। अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा एवं जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन श्रीमती रश्मि सिंह को जाबो कार्यक्रम एवं निर्वाचन संबंधी प्रचार-प्रसार, मतदान दल गठन, कार्मिक कल्याण, मानव संसाधन, अवकाश की स्वीकृति, का दायित्व सौंपा गया है। नजूल अधिकारी राजनांदगांव को निर्वाचन हेतु समस्त लेखन सामग्री, फॉर्म, लिफाफे, निर्वाचन सामग्री आदि की व्यवस्था कर संबंधितों को प्रदाय करना एवं समस्त स्टोर संबंधी कार्य तथा मतपेटी व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव श्री गौतम चंद पाटिल एवं तहसीलदार राजनांदगांव श्री प्यारे लाल नाग को रूट चार्ट तैयार करना, मतपत्र प्रुफ रीडिंग, निर्वाचन नामावली की चिन्हित प्रति तैयार करना, कम्यूनिकेशन प्लान तैयार करना, निर्वाचन हेतु मतपत्रों की जानकारी प्राप्त करना, मतपत्र मुद्रण कराना, कंट्रोल रूम, शिकायत सेल, नाम निर्देशन हेतु आवश्यक समस्त प्रपत्र एवं लेखन सामग्री, सामग्री वितरण-वापसी व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री संतोष सिंह को आईटी से संबंधित कार्यों, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल को निर्वाचन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करना, मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण देना, अन्य प्रशिक्षण एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव श्री एसके चौरसिया को सभी जनपद पंचायतों के लिए स्ट्रांग रूम एवं सामग्री वितरण-वापसी के लिए बैरीकेटिंग आदि संबंधी कार्य तथा सहायक अभियंता विद्युत यांत्रिकी (लोक निर्माण विभाग) राजनांदगांव श्री विजय डेहरिया को आवश्यक विद्युत व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई